न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी विधायक का तीखा तंज, राहुल को बताया ‘बाबा’, सोनिया को ‘माई’ और प्रियंका को ‘दादी’, कांग्रेस को कहा - ‘डूबता जहाज’

राजस्थान के टोंक से बीजेपी विधायक रामसहाय वर्मा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। राहुल को ‘बाबा’, सोनिया को ‘माई’ और प्रियंका को ‘दादी’ बताते हुए कांग्रेस को डूबता जहाज करार दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 1:03:18

बीजेपी विधायक का तीखा तंज, राहुल को बताया ‘बाबा’, सोनिया को ‘माई’ और प्रियंका को ‘दादी’, कांग्रेस को कहा - ‘डूबता जहाज’

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामसहाय वर्मा ने गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला। पीपलू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की मौजूदा हालत पर सवाल उठाए, बल्कि गांधी परिवार पर भी व्यक्तिगत टिप्पणियां करते हुए सियासी माहौल गरमा दिया। विधायक ने कांग्रेस को भविष्यविहीन बताते हुए उसे ‘डूबता हुआ जहाज’ करार दिया।

‘कांग्रेस में अब सिर्फ तीन चेहरे ही बचे हैं’

मीडिया से बातचीत में विधायक वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब न तो कोई ठोस एजेंडा है और न ही जनता को दिखाने के लिए कोई उपलब्धि। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “आज कांग्रेस में बस तीन ही लोग रह गए हैं— राहुल बाबा, सोनिया माई और प्रियंका दादी। इनके अलावा पार्टी के पास कुछ भी नहीं बचा है।” यह बयान उन्होंने पीपलू में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद दिया।

मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस को घेरा

मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम काटे जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर विधायक वर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण चुनाव आयोग का संवैधानिक दायित्व है। BLO सरकारी कर्मचारी होते हैं, न कि किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता। वर्मा के अनुसार कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ऐसे विवाद खड़े कर रही है।

22 राज्यों में बीजेपी की सरकार, कांग्रेस लगातार सिमट रही

विधायक रामसहाय वर्मा ने दावा किया कि देश के 22 राज्यों में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं, जबकि कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में कोई ठोस काम नहीं हुआ। “विधायकों को होटलों में बंद रखा गया, जनता के लिए कुछ नहीं किया गया। आज वही लोग शिकायतें कर रहे हैं,” वर्मा ने कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भजनलाल सरकार ने मात्र दो साल में जो काम किए हैं, वैसा काम इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन