न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खून का बदला खून से लिया जाएगा', बीजेपी विधायक का सख्त बयान; भरतपुर में कारोबारी हत्या से माहौल गर्म

भरतपुर के नदबई में ज्वेलर्स की हत्या के बाद तनाव, बीजेपी विधायक कुंवर जगत सिंह का सख्त बयान—खून का बदला खून से लिया जाएगा। बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 26 Mar 2026 1:12:11

'खून का बदला खून से लिया जाएगा', बीजेपी विधायक का सख्त बयान; भरतपुर में कारोबारी हत्या से माहौल गर्म

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस मामले में बीजेपी विधायक कुंवर जगत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “खून का बदला खून से लिया जाएगा” और कसम खाकर भरोसा दिलाया कि नदबई में ऐसी घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी। विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मृतक के परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।

घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हालांकि एसपी और विधायक की समझाइश के बाद प्रदर्शन को शांत कर दिया गया, लेकिन विरोध स्वरूप कस्बे का बाजार बंद रखा गया। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

विधायक कुंवर जगत सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और नहीं होना चाहिए था। उन्होंने माना कि पिछले 18 महीनों में 4 से 5 आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन इस तरह की वारदात, जिसमें लूट के साथ हत्या भी की गई हो, पहली बार देखने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा, “जैसे ही मुझे इस घटना की जानकारी मिली, मैं स्तब्ध रह गया। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों को मेरी ओर से और सरकार की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी, जिसमें आर्थिक मुआवजा और सरकारी नौकरी भी शामिल है।”

दरअसल, यह घटना बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 7 बजे की है, जब पंजाबी मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, दो हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और स्कूटी से जा रहे ज्वेलर को गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी योगेश चोपड़ा उर्फ योगी, पुत्र शांतिस्वरूप चोपड़ा के रूप में हुई है। वह अपनी दुकान बंद कर नगर रोड से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

व्यापारियों ने इस घटना के विरोध में बाजार बंद रखने का आह्वान किया और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?