न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर, सीएम भजनलाल बोले- अपने सपनों को पंख दें, हर कदम पर साथ खड़ी है सरकार

सीएम भजनलाल शर्मा ने सुशासन संवाद में युवाओं, रोजगार, पेपरलीक, किसान कल्याण, पानी-बिजली और सरकारी योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 14 Aug 2026 1:28:30

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर, सीएम भजनलाल बोले- अपने सपनों को पंख दें, हर कदम पर साथ खड़ी है सरकार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवा केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले भी बनें। राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपने सपनों को आगे बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर में आयोजित पांचजन्य के सुशासन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुशासन, सरकारी सेवाओं की पहुंच, रोजगार, शिक्षा, किसान और महिला कल्याण के साथ-साथ पानी और बिजली से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख किया।

पारदर्शी और नागरिक केंद्रित प्रशासन पर जोर

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता और फैसलों में तेजी से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सुशासन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शासन व्यवस्था को सरल और नागरिक केंद्रित बनाने के साथ सरकारी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 181 राजस्थान संपर्क आम लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। जून महीने में इस प्लेटफॉर्म के जरिए करीब 4 लाख 90 हजार शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान संपर्क के माध्यम से शिकायतों के समग्र निस्तारण की दर 99.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

युवाओं के लिए रोजगार और पेपरलीक पर कार्रवाई का दावा

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं से जुड़े रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पेपरलीक मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उनके मुताबिक, एसआईटी अब तक 569 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राज्य सरकार ने करीब 1 लाख 78 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां दी हैं। इसके अलावा 1 लाख 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि 70 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

सीएम ने कहा कि युवाओं का लक्ष्य सिर्फ सरकारी या निजी नौकरी हासिल करना नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से रोजगार देने वाले बनने की दिशा में भी आगे बढ़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

किसान, गरीब और बेटियों के लिए योजनाओं का जिक्र

भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि की राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये की गई है।

गरीबों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाकर 1,450 रुपये प्रतिमाह किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 4 लाख 40 हजार से अधिक आवास बनाए जाने का दावा किया गया।

बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 लाख साइकिलें वितरित की गई हैं और 46 हजार छात्राओं को स्कूटी दी गई है। वहीं, मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।

गांवों तक पहुंच बनाने के लिए अभियानों का उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और आम जनता के बीच दूरी कम करने के उद्देश्य से ग्राम विकास रथ अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से प्रदेश की 14 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया।

इसी तरह मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान के जरिए गांवों के समग्र विकास के लिए रोडमैप तैयार किए जाने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों में करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

पानी और बिजली को लेकर सरकार का रोडमैप

राजस्थान में पानी और बिजली की जरूरतों का जिक्र करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने इन क्षेत्रों के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। पूर्वी राजस्थान के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के लिए लंबे समय से लंबित यमुना जल समझौते का रास्ता साफ हुआ है। इसके अलावा नर्मदा परियोजना, देवास परियोजना और गंग नहर के सुदृढ़ीकरण से जुड़े काम भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से राजस्थान आने वाले समय में जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

सुशासन संवाद में पांचजन्य की भूमिका पर भी बोले सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पांचजन्य को भारत की राष्ट्रचेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय विचारधारा से जुड़ी आवाज बताया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रसेवा की परंपरा का भी उल्लेख किया।

उन्होंने पांचजन्य के मार्गदर्शक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय और उनके एकात्म मानववाद के दर्शन का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांचजन्य की साप्ताहिक प्रकाशन के रूप में शुरुआत 1948 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संपादन में हुई थी।

केंद्र सरकार की नीतियों का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं, जन-धन योजना, जीएसटी, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर सरकार के कामकाज की चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के जरिए करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया और जीएसटी जैसे कर सुधारों से अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी उन्होंने उल्लेख किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल, प्रांत सह संघचालक हेमंत सेठिया, भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण गोयल, पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत