न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआई हैंडलर से पेन ड्राइव और फोन से जुड़ाव का खुलासा

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है।आरोपियों का सीधा संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर से था और वे संवेदनशील जानकारियां पेन ड्राइव और मोबाइल फोन के जरिए साझा कर रहे थे। इन गिरफ्तारियों ने एक बड़े जासूसी-आतंकी नेटवर्क की पोल खोल दी है, जिसे अब ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 7:20:00

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्ध गिरफ्तार, आईएसआई हैंडलर से पेन ड्राइव और फोन से जुड़ाव का खुलासा

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, आरोपियों का सीधा संपर्क पाकिस्तानी हैंडलर से था और वे संवेदनशील जानकारियां पेन ड्राइव और मोबाइल फोन के जरिए साझा कर रहे थे। इन गिरफ्तारियों ने एक बड़े जासूसी-आतंकी नेटवर्क की पोल खोल दी है, जिसे अब ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

सीधा संपर्क में था आईएसआई हैंडलर से

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तानी हैंडलर राणा जावेद के सीधे संपर्क में था। उस पर संवेदनशील और गोपनीय जानकारी को पेन ड्राइव के माध्यम से साझा करने का गंभीर संदेह है।

डीजीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए आईएसआई से संवाद किया जा रहा था। मोबाइल फोन से मिले डिजिटल सुरागों की जांच से यह मामला और गहराता जा रहा है।

पंजाब पुलिस का बड़ा दावा: नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस देश की संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं ताकि पाकिस्तान समर्थित इस तंत्र को जड़ से उखाड़ा जा सके।

पहले भी हो चुकी है ISI से जुड़ी गिरफ्तारी

यह कोई पहला मामला नहीं है। 2 जून को भी पुलिस ने तरनतारन जिले से गगनदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो सैन्य तैनाती और रणनीतिक ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। उसकी गिरफ्तारी से भी दो मोबाइल फोन और 20 से ज्यादा आईएसआई संपर्कों की जानकारी हाथ लगी थी।

बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल भी ध्वस्त

इससे कुछ दिन पहले, 21 जून को अमृतसर पुलिस ने ब्रिटेन में बैठे हैंडलर धरम सिंह उर्फ धर्मा संधू के निर्देश पर काम कर रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक स्थानीय सदस्य ओंकार सिंह उर्फ नवाब को गिरफ्तार किया था। उसके पास से छह विदेशी पिस्तौल बरामद हुई थीं, जिनमें चार 9एमएम ग्लॉक और दो 30 बोर पीएक्स-5 शामिल थे। ये हथियार भारत-पाक सीमा के जरिए ड्रोन से तस्करी करके मंगवाए गए थे।

पंजाब में लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से साफ है कि आईएसआई न केवल खालिस्तानी तत्वों को उकसा रही है, बल्कि जासूसी नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। लेकिन पंजाब पुलिस की सक्रियता से ऐसे नेटवर्क एक के बाद एक बेनकाब हो रहे हैं। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी चेहरों के सामने आने की पूरी संभावना है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील है और केंद्र सरकार की सतर्कता भी अब इन मामलों पर और बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप