न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहर में मिला पंजाबी सिंगर का शव, कनाडा से आए प्रेमी पर हत्या का आरोप; गनपॉइंट पर किया था किडनैप

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नहर से उनका शव बरामद हुआ है, जबकि कनाडा से आया प्रेमी मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। गनपॉइंट पर अपहरण और जबरन शादी का दबाव जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 19 May 2026 4:50:16

नहर में मिला पंजाबी सिंगर का शव, कनाडा से आए प्रेमी पर हत्या का आरोप; गनपॉइंट पर किया था किडनैप

लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर की हत्या की पुष्टि हुई है। करीब 5 से 6 दिनों से लापता चल रही इंदर कौर का शव आखिरकार नीलो नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 13 मई की शाम इंदर कौर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार से घर का कुछ सामान लेने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं, जिससे परिवार में चिंता बढ़ गई थी।

गनपॉइंट पर अपहरण, शादी से इनकार बना हत्या की वजह

पुलिस को दी गई शिकायत में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह और कुछ अन्य साथियों ने मिलकर इंदर कौर को कथित तौर पर गनपॉइंट पर अगवा किया था।

indiatv की खबर के अनुसार, आरोपी लगातार पीड़िता पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन जब इंदर को यह पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ता गया, जो बाद में एक भयानक अपराध में बदल गया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान, विदेश से आया आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला और भी चौंकाने वाला है क्योंकि आरोपी सुखविंदर सिंह कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया।

बताया जाता है कि करीब 5 साल पहले दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे बातचीत और नजदीकियों में बदल गई। इंदर कौर पहले सिंगिंग के क्षेत्र में सक्रिय थीं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं और अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं।

आरोपी फरार, दो लोग हिरासत में, जांच तेज

एसीपी इंद्रजीत बोपाराय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआत में किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर पहले इंदर कौर की कार बरामद हुई और बाद में उनका शव नहर से मिला।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अब भी फरार है। पुलिस ने हत्या की धाराएं जोड़ते हुए जांच को और तेज कर दिया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें