न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाजरत सीएम मान को गुरुवार तक छुट्टी मिल सकती है। जानें अस्पताल से जारी मेडिकल अपडेट और अब तक की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:30:45

पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में अब पहले से काफी सुधार दर्ज किया गया है। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाजरत मान को डॉक्टरों ने विशेष निगरानी में रखा हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार (11 सितंबर) तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान को बीते हफ्ते स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें थकावट और हार्ट रेट कम होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने तत्काल जांच की और एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। अब मेडिकल टीम का कहना है कि उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं।

मेडिकल बुलेटिन में जानकारी

फोर्टिस अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि मुख्यमंत्री की सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है। उनका ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और अन्य ब्लड पैरामीटर्स धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर आ रहे हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए है।

गुरुवार को डिस्चार्ज की उम्मीद

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मुख्यमंत्री मान को जल्द ही छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर उनकी सेहत इसी तरह स्थिर बनी रही तो गुरुवार को उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया जाएगा।

5 सितंबर को भर्ती हुए थे

51 वर्षीय आम आदमी पार्टी नेता को 5 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान भी उन्होंने प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान दिया। सोमवार को अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।

सहयोगियों ने जताई चिंता और राहत

मुख्यमंत्री की सेहत की जानकारी लेने के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा अस्पताल पहुंचे थे। चीमा ने मीडिया को बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक मुख्यमंत्री अब पहले से बेहतर हैं और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

स्थगित हुई थी बैठक और दौरा

भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने से पहले कैबिनेट की बैठक को स्थगित करना पड़ा था। इसके अलावा वह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी नहीं कर सके। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें