न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी, कूदकर बचाई जान

पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा के लिए रवाना हुई गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां ट्रेन संख्या 12204 के दो से तीन एसी कोच आग की चपेट में आ गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 10:18:45

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी, कूदकर बचाई जान

पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा के लिए रवाना हुई गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हुई, जहां ट्रेन संख्या 12204 के दो से तीन एसी कोच आग की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कोच के अंदर धुंआ भर गया और यात्री घबरा कर अपनी जान बचाने के लिए कूदने लगे। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं।

बचाव के लिए इमरजेंसी ब्रेक, यात्रियों ने भागकर बचाई जान

जैसे ही ट्रेन के एसी कोच में आग लगी, लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को रोका। बोगी नंबर 19 में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। इसी डिब्बे में लुधियाना के कई व्यापारी यात्रा कर रहे थे। यात्रियों ने बिना देर किए अपने सामान के साथ डिब्बों से छलांग लगा दी और सुरक्षित दूरी पर पहुंचे। भागमभाग के इस माहौल में कई लोग घायल हो गए, हालांकि किसी के गंभीर रूप से झुलसने की पुष्टि नहीं हुई है। एक महिला के झुलसने की खबर भी सामने आई है, लेकिन इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रेलवे और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल की मदद से करीब एक घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। रेलवे मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि सभी यात्रियों को दूसरे कोच में सुरक्षित स्थानांतरित कर दिया गया है और आग से किसी प्रकार की जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई है।

रेलवे मंत्रालय ने दी सफाई, नहीं हुई कोई जनहानि

रेल मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि इस हादसे में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। हालांकि कुछ यात्रियों को भागते समय मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ट्रेन को जल्द ही उसके गंतव्य सहरसा के लिए रवाना किए जाने की बात कही गई है।

कई ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

इस हादसे के चलते सरहिंद रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। आग बुझाने और हालात सामान्य करने में समय लगा, जिससे करीब एक घंटे तक कई ट्रेनों को रोका गया। अब सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा रहा है। इस बीच, रेलवे ने इस आग की घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें