Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब इस नाम से पहचाना जाएगा

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा कर दिया गया। पीएम मोदी ने नामकरण के साथ लुधियाना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन किया और संत रविदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Feb 2026 6:05:41

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब इस नाम से पहचाना जाएगा

पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। केंद्र सरकार के फैसले के तहत यह हवाई अड्डा अब श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा के नाम से जाना जाएगा। इस ऐतिहासिक नामकरण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को एक और बड़ी सौगात दी।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने लुधियाना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। वहीं हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन कार्यक्रम पूरा करने के बाद पीएम मोदी आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संत रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
संत रविदास की जयंती पर पीएम मोदी की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि करुणा, समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार आज भी सरकार की कल्याणकारी नीतियों की आधारशिला हैं। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,
“मानवता के अनन्य उपासक, महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि संत रविदास के विचारों में सामाजिक न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो आज भी देश के समावेशी विकास की दिशा दिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि संत रविदास द्वारा प्रज्वलित सामाजिक समरसता और सद्भाव का दीप आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

संत निरंजन दास से भी करेंगे संवाद

अपने पंजाब दौरे के दौरान पीएम मोदी रविदासिया समुदाय के प्रमुख तीर्थ स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने डेरा के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात और संवाद किया। उल्लेखनीय है कि संत निरंजन दास को हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए उन्हें और उनके अनुयायियों को बधाई भी दी।

डेरा सचखंड बल्लां को रविदासिया समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है और पीएम मोदी की यह यात्रा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

जालंधर में पीएम मोदी का संबोधन

जालंधर में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे डेरा सचखंड में दर्शन का अवसर मिला। मैं पंजाब की इस पवित्र धरती को नमन करता हूं। इस मंच से मैं सभी को संत रविदास जयंती और माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनका रिश्ता संत रविदास जी की कर्मभूमि काशी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने काशी के घाटों का उल्लेख करते हुए संत रविदास की प्रसिद्ध उक्ति ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब की वीर भूमि पर आना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां को नमन करते हुए कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने संत निरंजन दास जी को पद्म श्री से सम्मानित किया है, जो पूरे समुदाय के लिए गर्व का विषय है। पीएम मोदी ने यह भी साझा किया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर इसी डेरा में अरदास हुई थी, जिसे वे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण मानते हैं।

प्रधानमंत्री ने अंत में आदमपुर एयरपोर्ट के नामकरण का उल्लेख करते हुए कहा, “थोड़ी देर पहले ही आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण हुआ है। अब इस हवाई अड्डे को संत श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका