न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा ने दी पुलिस को मात, करनाल से दीवार फांदकर हुए फरार

आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में गिरफ्तार होने से पहले पंजाब पुलिस को चकमा देकर करनाल से फरार हो गए। जानें पूरा मामला, उनके आरोप, वकील की सफाई और सियासी हलचल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 12:18:05

AAP विधायक हरमीत पठानमाजरा ने दी पुलिस को मात, करनाल से दीवार फांदकर हुए फरार

पंजाब की राजनीति में हलचल मचाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे, पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, वह हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव में अपने रिश्तेदार गुरनाम सिंह लाडी के घर पर छिपे हुए थे। गुरनाम सिंह हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े हैं।

पुलिस का दावा है कि सोमवार सुबह तड़के जब उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, तभी पठानमाजरा दीवार फांदकर भाग निकले। हालांकि, इस दौरान उनके द्वारा किसी भी पुलिसकर्मी पर गोली चलाने की बात सामने नहीं आई है।

गिरफ्तारी से पहले वीडियो संदेश जारी


फरारी से पहले हरमीत पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले को फिर से उछालकर रेप केस दर्ज कराया गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठी आम आदमी पार्टी की टीम पंजाब में पकड़ मजबूत करने के लिए उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

पठानमाजरा पहले भी विवादों में घिर चुके हैं। साल 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने उन पर पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने से भी वह चर्चा में आ चुके हैं।

वकील की सफाई और कानूनी पेंच

विधायक के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर का कहना है कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर रेप केस दर्ज किया है। महिला और पठानमाजरा की मुलाकात साल 2013-14 में सोशल मीडिया पर हुई थी, और 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी।

भुल्लर ने बताया कि यह मामला नया नहीं है। 23 अगस्त 2022 को महिला ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था। इसके बाद 2024 में अदालत ने रोपड़ पुलिस को जांच का आदेश दिया। साथ ही, भुल्लर ने यह भी जोड़ा कि शिकायतकर्ता महिला पर आईटी एक्ट के तहत 4-5 केस पहले से दर्ज हैं।

बाढ़ राहत कार्य और नए आरोप

वकील का यह भी कहना है कि हाल ही में पठानमाजरा पटियाला में आई बाढ़ के दौरान राहत कार्यों में जुटे हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक आईएएस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के पुराने मामले को फिर से खंगालकर कार्रवाई की गई।

फिलहाल स्थिति साफ नहीं है कि पुलिस के हाथों उनकी गिरफ्तारी हुई है या वह अभी भी फरार हैं। लेकिन इतना तय है कि इस घटना ने पंजाब की राजनीति और AAP की सियासी मुश्किलों को और गहरा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप