न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओडिशा: गोपालपुर समुद्र तट पर सामूहिक दरिंदगी, सुनसान तट पर प्रेमी के सामने 20 वर्षीय छात्रा से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

ओडिशा के गोपालपुर तट पर 20 वर्षीय युवती से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, प्रेमी को पकड़कर सुनसान स्थान पर अंजाम दी गई वारदात, 7 आरोपी हिरासत में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 3:05:48

ओडिशा: गोपालपुर समुद्र तट पर सामूहिक दरिंदगी, सुनसान तट पर प्रेमी के सामने 20 वर्षीय छात्रा से 10 लोगों ने किया गैंगरेप

ओडिशा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोपालपुर समुद्र तट पर एक बेहद सुनसान और निर्जन स्थान में 20-वर्षीय लड़की के साथ करीब 10 अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह सनसनीखेज वारदात उस वक्त सामने आई जब एक निजी कॉलेज की स्नातक छात्रा ने सोमवार को साहस जुटाकर गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता तीन अन्य महिलाओं के साथ स्थानीय एक निजी मेस में रह रही थी और रविवार को राजा उत्सव के खास मौके पर अपने सहपाठी एवं प्रेमी के साथ समुद्र तट घूमने गई थी। त्योहार के माहौल के बीच वह एक शांत स्थान पर बैठकर वक्त बिता रही थी।

लड़की ने अपनी शिकायत में विस्तार से बताया कि वे जैसे ही एक सूनसान किनारे पर बैठे, अचानक 10 युवकों का एक आक्रामक झुंड तीन मोटरसाइकिलों पर वहां आ धमका। इन बदमाशों ने उसके प्रेमी को पकड़कर रोका और फिर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं, अपराधियों ने जोड़े की तस्वीरें लेना शुरू कर दीं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

बरहामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवण विवेक एम ने इस अमानवीय घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराध में संलिप्तता के संदेह में अब तक कम से कम सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एसपी स्वयं पुलिस टीम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

एसपी ने कहा, "हिरासत में लिये गए सभी युवक वयस्क हैं और उनसे अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।" वहीं, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये संदिग्ध स्थानीय निवासी नहीं हैं, बल्कि राजा उत्सव के मौके पर गोपालपुर समुद्र तट पर पहुंचे थे। फिलहाल, पीड़िता और सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है ताकि जांच को मजबूती मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर