न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब SIT के हाथ में, आज शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जाएगा सोनम को

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब एसआईटी करेगी। पत्नी सोनम और अन्य आरोपियों से सख्त पूछताछ होगी। एफआईआर से मिले अहम सुराग, हत्या के बाद गायब हुए कीमती सामान, और साजिश में सोनम की संदिग्ध भूमिका जानिए पूरी रिपोर्ट में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 8:32:46

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब SIT  के हाथ में, आज शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जाएगा सोनम को

राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए अब जांच की कमान स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी गई है। बुधवार से एसआईटी इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच शुरू करेगी, जिसमें कई चौंकाने वाले मोड़ सामने आने की संभावना है। मेघालय पुलिस राजा की पत्नी सोनम को अपनी निगरानी में लेकर शिलॉन्ग पहुंच चुकी है, जहां पर पूछताछ और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोनम के साथ-साथ केस में शामिल अन्य आरोपियों को भी शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोनम को पहले गाजीपुर से पटना और फिर शिलॉन्ग लाया गया, इस पूरे सफर के दौरान पुलिस ने उससे कई अहम सवाल पूछे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सोनम ने किसी भी सवाल का कोई उत्तर नहीं दिया, जिससे जांच एजेंसी की संदेह और भी गहरा गया।

मुख्य आरोपी राज कुशवाहा समेत चारों पर कसेगा शिकंजा, मेडिकल जांच के बाद पूछताछ शुरू

पुलिस अब सोनम के साथ-साथ मुख्य आरोपी राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी से सख्ती से पूछताछ करने की तैयारी में है। इन सभी को कोर्ट में पेश करने से पहले अनिवार्य रूप से मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। सोनम का मेडिकल टेस्ट देर रात को कराया गया, जिससे उसके स्वास्थ्य की स्थिति भी स्पष्ट हो सके। इसके बाद ही उसे पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू की जाएगी।

शिलॉन्ग पुलिस इन सभी आरोपियों की मदद से हत्या के पूरे घटनाक्रम को रीक्रिएट करने की योजना बना रही है, जिससे यह साफ हो सके कि हत्या कब, कहां और कैसे अंजाम दी गई थी। जिन-जिन स्थानों पर ये आरोपी रुके थे, उन सभी जगहों पर पुलिस टीम जाकर साक्ष्य एकत्र करेगी।

हत्या के हर पहलू की होगी बारीकी से जांच, पुलिस को मिली सात दिन की ट्रांजिट रिमांड

मेघालय पुलिस इस केस को केवल सतही स्तर पर नहीं बल्कि हर एंगल से जांच करने की तैयारी में है, ताकि कोई भी सुराग छूट न जाए। पुलिस को कोर्ट से सात दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है, जिसके दौरान टीम हत्या की गहराई में जाकर सभी तथ्यों को सामने लाने की कोशिश करेगी।

एफआईआर में हुए चौंकाने वाले खुलासे, सोनम की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी द्वारा दी गई लिखित शिकायत और उसके आधार पर दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी अब सामने आ चुकी है। उसमें हत्या से जुड़ी कई अहम और गंभीर जानकारियां दर्ज हैं। एफआईआर के अनुसार, राजा की हत्या के बाद उनके महत्वपूर्ण निजी सामान जैसे वॉलेट, सोने की चेन, सगाई और शादी की अंगूठी, ब्रेसलेट, पावर बैंक, स्लिंग बैग, नकदी, जरूरी दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और एक मोबाइल फोन भी गायब था, जो लूटपाट की संभावनाओं को भी उजागर करता है।
हत्या की वारदात के वक्त मौके पर मौजूद थी सोनम, आरोपियों पर डलवाया था दबाव

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सोनम हत्याकांड के वक्त घटनास्थल पर मौजूद थी। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने राजा पर क्रूरता से हमला किया, और सोनम ने यह सब अपनी आंखों के सामने होते देखा। आरोपियों के मन में हत्या को लेकर हलचल थी, लेकिन सोनम ने उन्हें हत्या के लिए उकसाया और दबाव बनाया, जिससे वारदात को अंजाम दिया गया।

राजा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया गया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। यह योजना सिर्फ हत्या तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक पूर्व नियोजित साजिश का संकेत भी मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा