न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टॉयलेट कर रहा था राजा तभी घात लगाकर हमला; सोनम ने रची खौफनाक साजिश, 18 मिनट में हुई क्रूर हत्या

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की चेरापूंजी में हत्या, पत्नी सोनम समेत चार आरोपियों ने 18 मिनट में रची साजिश, शव को खाई में फेंका गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:16:18

टॉयलेट कर रहा था राजा तभी घात लगाकर हमला; सोनम ने रची खौफनाक साजिश, 18 मिनट में हुई क्रूर हत्या

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उनके हनीमून ट्रिप के दौरान मेघालय के चेरापूंजी में निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद उनकी लाश को एक गहरी खाई में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को समझते हुए शिलॉन्ग पुलिस ने मंगलवार को 23 मई को हुई इस वारदात का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया, ताकि हत्या की सच्चाई और साजिश की परतें पूरी तरह से उजागर हो सकें। इस पूरी प्रक्रिया में आरोपी 'दुल्हन' सोनम रघुवंशी के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी मौके पर ले जाया गया।

जंगल के सन्नाटे में फिर दोहराया गया खौफनाक मंजर

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के चेरापूंजी में कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को उस पहाड़ी क्षेत्र में लाया गया, जहां राजा की हत्या कर शव को गहरी खाई में फेंका गया था। एसडीआरएफ, फॉरेंसिक टीम और पुलिस की मौजूदगी में पूरी घटना का बारीकी से विश्लेषण किया गया। सोनम को अलग वाहन में और बाकी तीनों आरोपियों को अलग वाहन में क्राइम सीन तक पहुंचाया गया। हालांकि, सोनम का प्रेमी और सह-अभियुक्त राज वारदात के समय शिलॉन्ग में नहीं था, इसलिए उसे मौके पर नहीं लाया गया।

18 मिनट में हुई क्रूर हत्या, हर कदम का हुआ विश्लेषण

शिलॉन्ग पुलिस ने बताया कि 23 मई को दोपहर करीब 2 बजे से लेकर 2 बजकर 18 मिनट तक की अवधि में राजा की हत्या की गई और शव को खाई में फेंक दिया गया। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान यह जांचा गया कि किस आरोपी ने किस दिशा से एंट्री की, किसने पहला हमला किया, कैसे शव को लिफ्ट कर नीचे फेंका गया और फिर किस रास्ते से सभी आरोपी फरार हुए। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके पर मौजूद रहकर कई अहम सुरागों की तलाश की।

शौच करते वक्त राजा पर हुआ पहला घातक वार

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि राजा घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जंगल में शौच के लिए गया था। इसी दौरान सोनम और तीन आरोपी वहां पहले से घात लगाकर बैठे थे। सोनम ने अचानक तेज आवाज में कहा, “मारो इसे,” और उसी क्षण तीनों आरोपी राजा पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं। राजा को कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जाता है, जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। चारों मिलकर राजा का शव उठाते हैं और पास के ‘सेल्फी पॉइंट’ से नीचे फेंक देते हैं।

11 मई को हुई थी शादी, 23 को हुई हत्या, 2 जून को मिला शव

राजा और सोनम की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के महज 12 दिन बाद 23 मई को दोनों लापता हो गए। पुलिस को बाद में 2 जून को राजा का शव खाई से बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। चारों ने मिलकर क्रूरता की हदें पार करते हुए राजा की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म