न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट! दो आरोपियों ने पलटा बयान, कोर्ट में खामोश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ तब आया जब दो आरोपियों ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना कबूलनामा वापस ले लिया। अब पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और हवाला कनेक्शन की जांच कर रही है। जानें इस हाई-प्रोफाइल केस की हर परत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 9:08:42

राजा मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट! दो आरोपियों ने पलटा बयान, कोर्ट में खामोश

मेघालय के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और नया मोड़ सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों और आम लोगों दोनों को चौंका दिया है। इंदौर के जाने-माने कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों—आकाश और आनंद—ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने पहले दिए गए कबूलनामे से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पहले हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की थी, लेकिन अब जब उन्हें अदालत में पेश किया गया, तो दोनों ने चुप्पी साध ली और कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

हनीमून के दौरान हुई थी राजा की निर्मम हत्या

29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 23 मई को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की थी, और 20 मई को हनीमून पर मेघालय पहुंचे थे। 23 मई को वह अचानक लापता हो गए और 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव एक झरने के पास खाई में मिला, जिससे पूरे देश में सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा पर लगा है। पुलिस ने बताया कि तीन किराए के हत्यारों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी—ने सोनम की मौजूदगी में राजा की निर्दयता से हत्या की और शव खाई में फेंक दिया।

कबूलनामा बदलने की कहानी और पुलिस की चिंता

मेघालय पुलिस अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोनम, उसका प्रेमी, तीन सुपारी किलर, और तीन ऐसे लोग शामिल हैं, जिन पर सबूत नष्ट करने का आरोप है। आकाश और आनंद ने शुरुआत में पुलिस के सामने हत्या की पूरी साजिश स्वीकार की थी, लेकिन 26 जून को मजिस्ट्रेट के सामने उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। पुलिस अधीक्षक हरबर्ट पिनियाड खारकोंगोर के नेतृत्व में एसआईटी (विशेष जांच दल) जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास पर्याप्त फिजिकल साक्ष्य मौजूद हैं और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट का भी इंतजार है। उन्होंने स्वीकार किया, "पुलिस के सामने दिया गया इकबालिया बयान अदालत में मान्य नहीं होता, केवल मजिस्ट्रेट के सामने दिया गया बयान ही साक्ष्य माना जाता है।"

सोनम और राज कुशवाहा ने कबूला अपराध

इस केस की चौंकाने वाली परत तब सामने आई जब सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने हत्या की साजिश और आपसी प्रेम संबंध की बात कबूल की। पुलिस का कहना है कि यह साजिश शादी से 11 दिन पहले ही रची जा चुकी थी, और सोनम ने हत्या के लिए ₹20 लाख की सुपारी दी थी, जिसमें से पहली किस्त सोनम के चचेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी ने हत्यारों को दी थी।

सबूत जुटाने में जुटी है पुलिस, बरामद हुए हथियार

मेघालय पुलिस ने इंदौर में कई ठिकानों पर छापे मारे, जहां से देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ये हथियार कथित रूप से राज कुशवाहा ने ही हत्या के लिए खरीदे थे। अब पुलिस सोनम का लैपटॉप बरामद करने की कोशिश कर रही है, जो इस केस का अहम सबूत हो सकता है। हत्या के बाद सोनम देश के अलग-अलग राज्यों में भागती रही—असम, पश्चिम बंगाल, बिहार होते हुए वह इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी के एक फ्लैट में छिप गई थी। इस फ्लैट को सिलोम जेम्स नामक प्रॉपर्टी डीलर ने किराए पर दिलाया था। फ्लैट मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर, डीलर सिलोम जेम्स, और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को भी सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हवाला कनेक्शन और नार्को टेस्ट की बहस

पुलिस को जांच के दौरान हवाला लिंक का इनपुट भी मिला है, जिसकी बारीकी से जांच हो रही है। साथ ही, पुलिस सोनम के कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की पड़ताल कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल था। राजा रघुवंशी के परिवार ने नार्को टेस्ट की मांग की थी, लेकिन मेघालय पुलिस के एसपी विवेक सियेम ने इसे खारिज करते हुए कहा, "नार्को टेस्ट तब किया जाता है जब कोई साक्ष्य न हो। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं और सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सीमाएं तय कर दी हैं।"

जल्द होगी चार्जशीट फाइल, केस की अगली बड़ी कार्रवाई का इंतजार

पुलिस अब इस केस में मजबूत चार्जशीट फाइल करने की तैयारी में है, जिसमें डीएनए रिपोर्ट, कॉल रिकॉर्ड, जीपीएस ट्रैकर, और जब्त हथियारों को मुख्य साक्ष्य के रूप में जोड़ा जाएगा। सभी की निगाहें अब अदालत की कार्यवाही और आगे की पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा