न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक की कार से टक्कर के बाद 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 20 Jul 2026 11:26:32

महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पुलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विरुल इंटरचेंज के पास हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीछे से हुई जोरदार भिड़ंत, कार ट्रक के नीचे फंसी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज गति से आ रहे आयशर ट्रक ने कार को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में मिर्च लदी हुई थी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों, जिनमें चालक भी शामिल था, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक चालक की भी गंभीर चोटों के चलते मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल

घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस और पुलगांव पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया। हादसे के कारण समृद्धि एक्सप्रेसवे पर आधी रात से यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलगांव के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य करने का प्रयास किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और पीछे से हुई टक्कर को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत