न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वसई-विरार में गणपति मंदिर के पास चार मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

वसई-विरार के गणपति मंदिर के पास चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट ढहने से 3 लोगों की मौत, 9 घायल। मलबे में अभी 15-20 लोग फंसे होने की आशंका। एनडीआरएफ और पुलिस बचाव अभियान में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 9:33:46

वसई-विरार में गणपति मंदिर के पास चार मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

महाराष्ट्र के वसई-विरार में मंगलवार-बुधवार (27-28 अगस्त) की देर रात एक भयंकर हादसा हुआ। विजय नगर, विरार ईस्ट में गणपति मंदिर के पास स्थित चार मंजिला बिल्डिंग रमाबाई अपार्टमेंट अचानक ढह गई। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के मलबे के नीचे अभी भी लगभग 15 से 20 लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।

हादसे की स्थिति और बचाव अभियान

रमाबाई अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर का एक हिस्सा ढह गया। अभी तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने 9 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। वहीं बचाव और तलाशी अभियान लगातार जारी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और उन्होंने मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम शुरू कर दिया है।

10 साल पुरानी और खतरनाक इमारत

जानकारी के अनुसार, यह इमारत लगभग 10 साल पहले बनाई गई थी और नगर निगम ने इसे पहले ही खतरनाक घोषित किया था। रमाबाई अपार्टमेंट अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

विधायक स्नेहा पंडित दुबे ने बताया कि नारंगी फाटा, विरार में 10-15 साल पुरानी बिल्डिंग गिरने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अभी भी लगभग 20 लोग मलबे में फंसे होने की संभावना है। एनडीआरएफ, माहनगर पालिका और पुलिस की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयाँ

विधायक के अनुसार, हादसे वाली जगह संकरी गलियों में होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी मुश्किल हो गया है। मौके पर गाड़ियाँ और एंबुलेंस नहीं जा पा रही हैं, जिस कारण बचाव कार्य हाथों से ही करना पड़ रहा है। टीम पूरी मेहनत के साथ बचाव कार्य को अंजाम दे रही है।

मलबे से फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की आवश्यकता है, लेकिन वहां तक मशीन पहुंचाना भी चुनौतीपूर्ण है। इस वजह से एनडीआरएफ को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल 20-25 और जवानों के साथ अतिरिक्त एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है ताकि बचाव अभियान तेज़ किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत