न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं’, विदीप जाधव की पत्नी को सांत्वना देने सतारा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार सतारा पहुंचीं और दिवंगत PSO विदीप जाधव की पत्नी व परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। भावुक पल में कहा—‘मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं’।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 4:08:24

‘मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं’, विदीप जाधव की पत्नी को सांत्वना देने सतारा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार मंगलवार को सतारा जिले के फलटण पहुंचीं, जहां उन्होंने दिवंगत PSO विदीप जाधव के परिवार से मुलाकात की। अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी रहे विदीप जाधव की हाल ही में एक विमान हादसे में असमय मौत हो गई थी। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे राज्य को गहरे सदमे में डाल दिया।

फलटण के पास स्थित तरडगांव निवासी विदीप जाधव के घर पहुंचकर सुनेत्रा पवार ने उनके माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों से मुलाकात की और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

पत्नी का हाथ थामकर दिया भरोसे का संदेश

घर के भीतर पसरे मातम और सन्नाटे के बीच सुनेत्रा पवार ने विदीप जाधव की पत्नी का हाथ थामते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस कठिन घड़ी में उन्होंने न सिर्फ संवेदनाएं व्यक्त कीं, बल्कि हर संभव मदद और साथ देने का भरोसा भी दिलाया। उल्लेखनीय है कि सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, लेकिन पद की जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी।

भावुक दृश्य, नम हो गईं आंखें

विदीप जाधव के बच्चों और उनकी पत्नी के सिर पर स्नेह से हाथ रखते हुए सुनेत्रा पवार ने कहा, “मैं हर कठिनाई में आपके साथ हूं।”
उनके ये शब्द वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू गए। इस भावुक पल ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया और कई लोगों की आंखें छलक उठीं। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार और वे स्वयं इस परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगी।

सादगी और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाते थे विदीप जाधव

विदीप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कर्मचारी थे और लंबे समय से उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निजी सुरक्षाकर्मी (PSO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हालांकि, अपने गांव और मोहल्ले में वे एक बेहद साधारण और सहज व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।

पड़ोसियों के मुताबिक, विदीप कभी अपने पद या जिम्मेदारी का दिखावा नहीं करते थे। उनकी पड़ोसी श्रुती वालेकर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने विदीप को रोज़ की तरह घर से निकलते देखा था।

‘कभी महसूस ही नहीं हुआ कि वे डिप्टी सीएम के बॉडीगार्ड हैं’

श्रुती वालेकर ने भावुक होते हुए कहा, “हम पिछले 27 सालों से पड़ोसी हैं, लेकिन कभी यह एहसास नहीं हुआ कि वे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बॉडीगार्ड हैं। वे हमेशा सामान्य इंसान की तरह ही रहते थे।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत