न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 797 और निफ्टी 225 अंक टूटा

जून महीने की शुरुआत शेयर बाजार के लिए बुरी खबर लेकर आई। सोमवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ खुले। वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेतों और सेक्टोरल बिकवाली ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 10:50:13

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 797 और निफ्टी 225 अंक टूटा

सोमवार, 2 जून को शेयर बाजार की शुरुआत ही भारी गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 236 अंकों की गिरावट के साथ 81,214 पर खुला, लेकिन शुरुआती घंटे में ही यह और लुढ़क गया। रिपोर्टिंग के समय सेंसेक्स 796.75 अंकों की गिरावट के साथ 80,654.26 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 81 अंकों की गिरावट के साथ 24,669.70 पर खुला और बाद में 224.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,526.15 तक पहुंच गया।

कंपनियों के शेयरों में व्यापक गिरावट

सेंसेक्स की 30 में से केवल 8 कंपनियों के शेयरों ने मामूली बढ़त दिखाई, जबकि बाकी 22 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने सबसे ज्यादा 1.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की, वहीं टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक 1.58 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एसबीआई जैसे कुछ शेयरों में हल्की तेजी दर्ज हुई।

नुकसान में रहे दिग्गज शेयर

टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया। ये सभी कंपनियां सुबह के सत्र में 0.25 से 1.39 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थीं।

आईटी और मेटल सेक्टर में भारी बिकवाली

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की इस गिरावट की प्रमुख वजह आईटी और मेटल शेयरों में देखी गई भारी बिकवाली है। निवेशकों का रुख सतर्क दिखाई दिया, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया टैरिफ बयानों के बाद। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता ने भारतीय बाजार की धारणा पर भी प्रभाव डाला है।

आने वाले समय में भी अस्थिरता की आशंका

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल बाजार "कंसोलिडेशन फेज" में है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। वैश्विक संकेतों की निगरानी, आर्थिक डेटा और नीति संबंधी घटनाक्रम निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेंगे। निवेशकों के लिए सलाह है कि वे दीर्घकालिक रणनीति अपनाएं और तात्कालिक उतार-चढ़ाव से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत