न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुप्रिया सुले ने साझा किया स्वास्थ्य का अपडेट; काम पर वापसी का समय भी बताया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने स्वास्थ्य अपडेट साझा किया और बताया कि पवार जी कुछ दिनों बाद अपने नियमित कार्यों पर लौटेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Feb 2026 4:30:45

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, सुप्रिया सुले ने साझा किया स्वास्थ्य का अपडेट; काम पर वापसी का समय भी बताया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पवार साहब को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके स्वास्थ्य की ताजा स्थिति के बारे में पार्टी नेता सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिलहाल पवार जी घर पर आराम करेंगे और कुछ दिनों बाद अपने नियमित कार्यों पर लौटेंगे।

घर पर आराम करेंगे पवार

सुप्रिया सुले ने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय पवार साहब स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी गई है। इस दौरान वे घर पर रहेंगे और इसके बाद अपने दैनिक कार्यों को फिर से शुरू करेंगे।” उन्होंने बताया कि पवार साहब को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

शुभकामनाओं और आभार का संदेश

सुप्रिया सुले ने आगे कहा, “इस दौरान, देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों तथा उनके प्रिय नागरिकों ने उन्हें स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। पवार साहब उन सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, वे रूबी हॉल क्लिनिक के डॉक्टरों, नर्सों और सहायक कर्मचारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने उनका कुशलतापूर्वक इलाज किया और देखभाल की।”

सांस लेने में थी तकलीफ

राज्यसभा सदस्य शरद पवार (85) को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत थी। कुछ दिन पहले उन्हें बारामती स्थित उनके आवास से सीधे रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी था। अब उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वे घर पर आराम करेंगे, ताकि पूरी तरह ठीक होने के बाद ही अपने काम पर लौट सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत