न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीएसटी दरों में कटौती से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी की दरों में बड़ी कटौती के ऐलान के बाद उत्साह के साथ खुले। कारोबार की शुरुआत में ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 81,126 पर और निफ्टी 150 अंक उछलकर 24,865 पर पहुंच गया

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 11:47:28

जीएसटी दरों में कटौती से शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 550 अंकों से अधिक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी की दरों में बड़ी कटौती के ऐलान के बाद उत्साह के साथ खुले। कारोबार की शुरुआत में ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे सेंसेक्स 557 अंक चढ़कर 81,126 पर और निफ्टी 150 अंक उछलकर 24,865 पर पहुंच गया। इस तेजी ने निवेशकों के मनोबल को और ऊंचा किया।

लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 127 अंक की तेजी के साथ 57,471 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 मामूली बढ़त के साथ 17,772 पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, एफएमसीजी, कंजप्शन, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूती बनी रही, जबकि आईटी, फार्मा, मेटल, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, एचयूएल, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक प्रमुख गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, जोमैटो (इटरनल), टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और एनटीपीसी में गिरावट दर्ज हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी दरों को उम्मीद से अधिक कम करने के फैसले से बाजार में सकारात्मक लहर दौड़ी है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में राहत मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों को सीधा फायदा होगा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार के अनुसार, "जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है और इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को बल्कि कॉर्पोरेट आय को भी बढ़ावा मिलेगा। राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहनों के साथ मिलकर यह सुधार अर्थव्यवस्था को गति देने वाला साबित हो सकता है।" उन्होंने अनुमान जताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की विकास दर 6.5% और वित्त वर्ष 2027 में संभवतः 7% तक पहुंच सकती है।

वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला रहा। टोक्यो, सोल और बैंकॉक में तेजी देखने को मिली, जबकि शंघाई, जकार्ता और हांगकांग लाल निशान में बंद हुए। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिश्रित रुझान के साथ बंद हुए थे, जहां डाओ जोन्स सपाट रहा और नैस्डैक हरे निशान में बंद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत