न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा सेक्टर में भारी बिकवाली

बीएसई सेंसेक्स 296.25 अंकों की गिरावट के साथ 81,185.58 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 86.70 अंक गिरकर 24,768.35 पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 7:27:20

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मेटल और फार्मा सेक्टर में भारी बिकवाली

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 296.25 अंकों की गिरावट के साथ 81,185.58 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 86.70 अंक गिरकर 24,768.35 पर बंद हुआ। बाजार में दिन भर अस्थिरता बनी रही, जिससे इंडिया VIX (वोलैटिलिटी इंडेक्स) 2.94% बढ़कर 11.54 पर पहुंच गया।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी दिखी कमजोरी, मेटल-आईटी जैसे सेक्टर्स लुढ़के

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 541.70 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,400.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 190 अंक या 1.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,966.85 पर था।

सेक्टोरल आधार पर मेटल, फार्मा ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में बंद हुए। वहीं, एफएमसीजी, डिफेंस और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के हेड सुदीप शाह ने कहा कि वैश्विक व्यापार संबंधी तनाव के चलते, मासिक एक्सपायरी के दिन बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखी गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त की समयसीमा से पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त पेनल्टी लगाने की घोषणा के बाद हुई, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने आगे कहा कि कमजोर शुरुआत के बावजूद, सूचकांक में दिन के कारोबार में 321 अंकों की तेज बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, यह अपने 50-दिवसीय ईएमए से ऊपर नहीं टिक पाया और सत्र के अंतिम घंटे में फिर से बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे लगभग 200 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। अंततः निफ्टी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, सन फार्मा, एनटीपीसी, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टाइटन टॉप लूजर्स थे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे।

शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:27 बजे, सेंसेक्स 487 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,994 पर और निफ्टी 140 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717 पर था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत