न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोक-पेप्सी को चुनौती देने रिलायंस का 8,000 करोड़ का मेगा प्लान, 12 महीने में 12 प्लांट, हर गली-मोहल्ले में दिखेगा कैंपा

कोक और पेप्सी जैसी दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनियों को मात देने के लिए रिलायंस ने अपने बेवरेज ब्रांड कैंपा कोला के जरिए भारतीय बाज़ार में बड़ा दांव खेला है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने अगले 12–15 महीनों में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है, जिसके तहत देशभर में 10 से 12 नए प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 12:20:00

कोक-पेप्सी को चुनौती देने रिलायंस का 8,000 करोड़ का मेगा प्लान, 12 महीने में 12 प्लांट, हर गली-मोहल्ले में दिखेगा कैंपा

कोक और पेप्सी जैसी दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनियों को मात देने के लिए रिलायंस ने अपने बेवरेज ब्रांड कैंपा कोला के जरिए भारतीय बाज़ार में बड़ा दांव खेला है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने अगले 12–15 महीनों में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है, जिसके तहत देशभर में 10 से 12 नए प्लांट स्थापित किए जाएंगे। रिलायंस की इस आक्रामक रणनीति से देश के हर कोने में कैंपा और उसके अन्य ड्रिंक ब्रांड्स की मौजूदगी दिखाई देगी।

रिलायंस का मिशन – हर जगह दिखे कैंपा

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के माध्यम से मुकेश अंबानी की रिटेल शाखा बेवरेज मार्केट में अपनी गहरी पैठ बनाने में जुटी है। कंपनी कैंपा कोला के साथ-साथ RasKik, Spinner, Sosyo, SunCrush जैसे ब्रांड्स को तेजी से विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, RCPL फिलहाल 10 से 12 नई फैक्ट्रियों की योजना पर काम कर रही है। इनमें ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के अलावा कुछ को-पैकिंग यूनिट्स भी होंगी। इस योजना का मकसद न केवल वैश्विक ब्रांड्स जैसे कोका-कोला और पेप्सी को टक्कर देना है, बल्कि देश में पहले से मौजूद सैकड़ों लोकल ब्रांड्स की हिस्सेदारी को भी चुनौती देना है।

निवेश का मॉडल और स्थान

8,000 करोड़ रुपये का यह निवेश रिलायंस और उसके साझेदार मिलकर करेंगे। कंपनी ने फरवरी 2025 में गुवाहाटी में Jericho Foods के साथ मिलकर नॉर्थ ईस्ट के लिए एक बॉटलिंग प्लांट शुरू किया था। बिहार में भी एक नया प्लांट बनकर तैयार हो रहा है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में तेजी से प्लांट निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

रिलायंस के पास इस समय पहले से ही 18 प्लांट्स हैं और सभी में पार्टनरशिप मॉडल के तहत काम हो रहा है।

Spinner: मुरलीधरन के साथ लॉन्च किया स्पोर्ट्स ड्रिंक

रिलायंस ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर 250 ml की 10 रुपये कीमत वाली स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘Spinner’ लॉन्च की है। यह कम कीमत में Gatorade और Sting जैसे नामी ब्रांड्स को कड़ी चुनौती दे रही है।

बेवरेज से आगे भी है रिलायंस का साम्राज्य

RCPL सिर्फ ड्रिंक सेगमेंट तक सीमित नहीं है। कंपनी Sil जैम, Lotus चॉकलेट, Tofieman कैंडी, Bugles Snacks, Velvette Shampoo और Independence ब्रांड के स्टेपल प्रोडक्ट्स भी बेचती है। इनमें से अधिकांश ब्रांड्स का अधिग्रहण करके रिलायंस ने अपने पोर्टफोलियो को मजबूत किया है।

अभी ये प्रोडक्ट्स देश के कुछ चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध हैं, लेकिन मार्च 2027 तक रिलायंस का लक्ष्य इन्हें पूरे देश में पहुंचाने का है। कंपनी 2026 तक 70% बाजार कवरेज हासिल करना चाहती है।

RCPL की कमाई और ब्रांड्स की पहुंच

वित्त वर्ष 2024-25 में RCPL की कमाई 11,500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसमें से Campa Cola और Independence ब्रांड ने ही 1,000 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। इन ब्रांड्स की पहुंच अब देशभर की 10 लाख से ज्यादा दुकानों तक हो चुकी है।

रिलायंस की यह रणनीति स्पष्ट संकेत देती है कि कंपनी कोल्ड ड्रिंक और पैक्ड ड्रिंक मार्केट में लीडर बनने के इरादे से मैदान में उतरी है। 8,000 करोड़ का भारी निवेश, तेज फैक्ट्री विस्तार और ब्रांड्स की सुलभ कीमतें इसे पेप्सी और कोका कोला जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए गंभीर चुनौती बना रही हैं। आने वाले वर्षों में कैम्पा कोला और अन्य भारतीय ब्रांड्स हर गली-मोहल्ले की दुकान में दिखें, यह अब केवल सपना नहीं, बल्कि रणनीतिक योजना का हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत