Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RBI ने ब्याज दरों को यथावत रखा, महंगाई में राहत, विकास दर को लेकर जताई उम्मीद

बुधवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। इसके साथ ही, मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ यानी संतुलित बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय बैंक का यह फैसला उस समय आया है जब वैश्विक और घरेलू बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के संकेत दे रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 10:56:54

RBI ने ब्याज दरों को यथावत रखा, महंगाई में राहत, विकास दर को लेकर जताई उम्मीद

भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक नीति से जुड़े अपने ताज़ा फैसलों की घोषणा कर दी है। बुधवार को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि रेपो रेट को 5.50 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। इसके साथ ही, मौद्रिक नीति के रुख को ‘न्यूट्रल’ यानी संतुलित बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय बैंक का यह फैसला उस समय आया है जब वैश्विक और घरेलू बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के संकेत दे रही है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह लगातार दूसरी बार है जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2025 की शुरुआत से अब तक केंद्रीय बैंक ने रेपो दर में तीन बार कटौती की है—फरवरी और अप्रैल में 0.25-0.25 प्रतिशत तथा जून में 0.50 प्रतिशत की कटौती करते हुए कुल 1 प्रतिशत की राहत दी गई है।

गवर्नर ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में स्थिर गति से आगे बढ़ रही है और अच्छे मानसून का असर महंगाई पर साफ तौर पर नजर आ रहा है। बारिश ने कृषि उत्पादन को गति दी है, जिससे खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आई है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा कुछ अहम उत्पादों पर की गई जीएसटी कटौती ने भी उपभोग को बढ़ावा दिया है, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।

महंगाई को लेकर आरबीआई ने अपने पूर्वानुमानों में बड़ा संशोधन किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि पहले 3.1 प्रतिशत आंका गया था। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले महीनों में आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।
महंगाई दर के आंकड़ों पर और जानकारी देते हुए बताया गया कि दूसरी तिमाही में यह दर 1.8 प्रतिशत रहने की संभावना है, जो पहले 2.1 प्रतिशत अनुमानित की गई थी। तीसरी तिमाही के लिए भी इसी स्तर पर 1.8 प्रतिशत का अनुमान है, जबकि चौथी तिमाही में यह 4 प्रतिशत के आस-पास रह सकती है। अगले वित्त वर्ष यानी 2026-27 की पहली तिमाही में महंगाई फिर से 4.5 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच सकती है, जिसे संतुलित माना जा रहा है।

जहां महंगाई दर में राहत की खबर है, वहीं विकास दर को लेकर भी आरबीआई ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 6.5 प्रतिशत था। गवर्नर ने कहा कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जिस रफ्तार से विकास हुआ, वह दूसरी तिमाही में भी जारी रहने की संभावना है। अनुमान के अनुसार, दूसरी तिमाही में विकास दर 7 प्रतिशत, तीसरी में 6.4 प्रतिशत और चौथी में 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

आरबीआई के ये फैसले इस ओर इशारा करते हैं कि मौजूदा समय में आर्थिक नीतियों का संतुलन बनाए रखना ही प्राथमिकता है। एक तरफ विकास को गति देनी है, तो दूसरी ओर महंगाई को नियंत्रण में रखना भी ज़रूरी है। केंद्रीय बैंक फिलहाल ‘रुको और देखो’ की नीति पर काम कर रहा है ताकि नीतियों का असर पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

इस नीति का असर आम उपभोक्ता से लेकर निवेशकों तक, हर वर्ग पर पड़ेगा। जहां लोन की किस्तों में तत्काल कोई राहत नहीं दिखेगी, वहीं महंगाई दर में गिरावट से घरेलू बजट को कुछ राहत मिलने की संभावना ज़रूर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच