न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार, क्या साजिश में था शामिल?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, शिलॉन्ग पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को किया गिरफ्तार। आरोपी पर सबूत छिपाने और हत्या के मुख्य आरोपियों की मदद करने का आरोप। जानिए कैसे गायब हुआ वह काला बैग जिसमें पिस्टल, नगदी और जेवर थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 11:49:06

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार, क्या साजिश में था शामिल?

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और चौंकाने वाली गिरफ्तारी सामने आई है। शिलॉन्ग पुलिस ने कल देर रात प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को धर दबोचा है। यह वही शख्स है जिसने राजा हत्याकांड के आरोपी विशाल को इंदौर के देवास नाका स्थित फ्लैट किराए पर दिया था। उसी फ्लैट में फरारी के दौरान सोनम छिपी हुई थी। अब सिलोम पर आरोप है कि उसने हत्या से जुड़े अहम सबूत छिपाए और नष्ट करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे केस का सह-आरोपी बना दिया है।

पुलिस के मुताबिक, सिलोम ने फ्लैट के गार्ड के साथ मिलकर उस रहस्यमयी बैग को गायब किया, जिसमें पिस्टल, 5 लाख रुपए और राजा के कीमती जेवर रखे थे। इसी बैग को लेकर अब पुलिस की जांच और भी गहरी हो गई है। उधर, सोनम और उसके प्रेमी राज को पहले ही 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

शिलॉन्ग पुलिस अब तक सोनम के परिवारवालों, उसके ऑफिस व गोदाम के स्टाफ और राजा के परिवार से बयान ले चुकी है। इंदौर पुलिस को पहले लग रहा था कि शिलॉन्ग टीम सिर्फ औपचारिकता निभाकर लौट जाएगी, लेकिन वे असल में उस काले बैग की तलाश में इंदौर पहुंचे थे, जिसकी जानकारी खुद सोनम ने दी थी।

सोनम ने खुलासा किया कि राज ने राजा को मारने के लिए पिस्टल खरीदी थी और उसे कपड़ों में छिपाकर एक काले बैग में रखा गया था। इस बैग को विशाल के जरिए एक ऑटो से देवास नाका के फ्लैट पर भिजवाया गया था, जहां सोनम रुकी हुई थी। 8 जून को इंदौर से निकलते वक्त वह बैग फ्लैट में छोड़कर चली गई थी और चाबी गार्ड को सौंप दी थी।

10 जून को, जब सोनम फ्लैट छोड़ चुकी थी, सिलोम जेम्स अपनी कार से वहां पहुंचा और संदिग्ध बैग लेकर निकल गया। पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ के बाद सिलोम को कल दिल्ली भागने से पहले ही पकड़ लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और संभवतः शिलॉन्ग ले जाया जाएगा।

अब पुलिस को सिलोम से उस गायब बैग के बारे में पूछताछ करनी है, जो पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं गार्ड की तलाश भी तेज हो गई है, क्योंकि वह भी अब शक के घेरे में है। सिलोम पर अब हत्या में मदद करने और सबूत मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत