न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह दिल्ली से गुजरात के केवडिया ले जाने पर राज ठाकरे ने सवाल उठाए। उन्होंने मुंबई समेत फिल्म निर्माण वाले राज्यों का जिक्र कर केंद्र पर निशाना साधा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 10 Sep 2026 5:17:47

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह की मेजबानी को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पुरस्कार समारोह के 72 साल के इतिहास में पहली बार इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर गुजरात के केवडिया में आयोजित किया जा रहा है। इस बदलाव पर राज ठाकरे ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले मुंबई के महत्व को कम करने की कोशिशें हो रही थीं और अब दिल्ली के महत्व को भी धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड को दिल्ली से गुजरात ले जाने के पीछे आखिर वजह क्या है। अपने पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को ‘अक्षम’ बताते हुए आरोप लगाया कि जब कुछ नया बनाने की क्षमता नहीं होती तो पुरानी परंपराओं, नाम और स्थानों में बदलाव करके एक अलग इतिहास पेश करने की कोशिश की जाती है।

मुंबई को लेकर भी उठाया सवाल


राज ठाकरे ने कहा कि अगर नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का स्थान बदलना ही था तो इसे मुंबई में क्यों नहीं आयोजित किया गया। उन्होंने सवाल किया कि पुरस्कार उस राज्य में क्यों नहीं दिए गए जहां दादासाहेब फालके ने भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी।

उन्होंने महाराष्ट्र के साथ तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का भी उल्लेख किया। राज ठाकरे के मुताबिक, इन राज्यों में बड़ी संख्या में फिल्में बनती हैं, ऐसे में समारोह के लिए इनमें से किसी राज्य को क्यों नहीं चुना गया।

गुजरात को लेकर राज ठाकरे ने गिनाए कई उदाहरण

राज ठाकरे ने अपने बयान में गुजरात को लेकर कई अन्य आयोजनों और परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों ने कभी अपने गृह राज्यों का कद बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास नहीं किए थे। उनके मुताबिक अब राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल तक के आयोजन गुजरात में किए जा रहे हैं।

उन्होंने 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल का भी उल्लेख किया। इसके अलावा राज ठाकरे ने कहा कि आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को गुजरात ले जाया जाता है और GIFT सिटी प्रोजेक्ट को भी मुंबई से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया।

‘नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्या संदेश देना चाहते हैं?’

राज ठाकरे ने अपने पोस्ट में बिना नाम लिए सत्ता में मौजूद दो नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें शायद यह डर है कि उनका प्रभाव केवल गुजरात तक सीमित न रह जाए। राज ठाकरे के अनुसार, इसी वजह से गुजरात की भव्यता और उसके महत्व को दिखाने के लिए 72 साल पुरानी परंपरा में बदलाव किया गया।

उन्होंने सवाल किया कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह आखिर इन आयोजनों और फैसलों के जरिए क्या संदेश देना चाहते हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह को दिल्ली से केवडिया ले जाने के फैसले को लेकर राज ठाकरे की यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र और गुजरात के बीच राजनीतिक बहस के संदर्भ में सामने आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?