न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर

महाराष्ट्र के सातारा में पुणे-सातारा हाईवे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत और दो घायल हुए। शिरवल में तड़के हुआ हादसा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Aug 2026 9:30:30

पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर

महाराष्ट्र के सातारा जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पुणे-सातारा हाईवे पर शिरवल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा नेक्सॉन कार डिवाइडर पार करने के बाद सामने से आ रहे आयशर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

होटल शिवालय के सामने हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना मंगलवार तड़के करीब 1:15 बजे शिरवल में होटल शिवालय के सामने हुई। कार सातारा की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर गई और दूसरी दिशा से आ रहे आयशर ट्रक से जा टकराई।

ट्रक से टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

चार मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकूर, आदित्य गरुड़ और निखिल राऊत के तौर पर हुई है। बताया गया है कि सभी मृतक मावल और तलेगांव दाभाड़े क्षेत्र के रहने वाले थे।

दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

भीषण टक्कर के बाद पुणे-सातारा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और जाम को हटाने का प्रयास किया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजगढ़ हादसे में भी एक परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इसी बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ में हुए एक अन्य सड़क हादसे ने भी परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले नौ लोगों के शव देर रात सतवास पहुंचाए गए। सभी शवों को सतवास के शासकीय अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया।

शवों के धांसड़ गांव पहुंचने की खबर के साथ ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत से परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

नर्मदा घाट पर होगा सामूहिक अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ हादसे में जान गंवाने वाले सभी नौ लोगों का मंगलवार सुबह 9 बजे किट्टी स्थित नर्मदा घाट पर सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक साथ परिवार के नौ सदस्यों की अंतिम विदाई की खबर से पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत