न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्मला सीतारमण के नाम पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, साइबर फ्रॉड में फंसी बुजुर्ग महिला, 99 लाख रुपये ठगे

पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला: बुजुर्ग महिला को निर्मला सीतारमण के नाम पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाकर 99 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Nov 2025 9:13:52

निर्मला सीतारमण के नाम पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, साइबर फ्रॉड में फंसी बुजुर्ग महिला, 99 लाख रुपये ठगे

पुणे से सामने आई साइबर क्राइम की घटना ने सबको चौंका दिया है। इस बार अपराधियों ने नया तरीका अपनाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी हस्ताक्षर और सरकारी मुहर से बुजुर्ग महिला को डराया-धमकाया और करोड़ों रुपये ठग लिए। पुणे सिटी साइबर पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, 62 साल की रिटायर्ड LIC अधिकारी इस धोखाधड़ी का शिकार बनीं। अक्टूबर के अंतिम हफ्ते में अपराधियों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए महिला पर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और उनसे 99 लाख रुपये ठग लिए।

फर्जी वित्त मंत्री के साइन का इस्तेमाल

कोथरुड इलाके में रहने वाली पीड़िता से संपर्क करने वाले अपराधियों ने खुद को डेटा प्रोटेक्शन एजेंसी का अधिकारी बताया और महिला के आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने जॉर्ज मैथ्यू नामक साथी को वीडियो कॉल पर शामिल किया।

वीडियो कॉल के दौरान धोखेबाजों ने महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और उनके बैंक अकाउंट फ्रीज होने की धमकी दी। भरोसा बनाने के लिए अपराधियों ने फर्जी गिरफ्तारी वारंट भेजा, जिस पर निर्मला सीतारमण के जाली हस्ताक्षर और सरकारी मुहर लगी थी।

बुजुर्ग महिला पर बनाया दबाव

महिला को बताया गया कि उनकी उम्र के कारण उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तहत रखा गया है और उन पर दूर से निगरानी की जाएगी। इसके बाद उन्हें अपने सभी पैसे RBI के खातों में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। डरी-सहमी महिला ने उनकी बातों में आकर 99 लाख रुपये कई अलग-अलग खातों में भेज दिए।

अपराधियों ने भरोसा बनाए रखने के लिए ED की फर्जी रसीदें भी भेजीं। कुछ दिनों बाद जब महिला ने कॉल किया, तो नंबर स्विच्ड ऑफ था और उन्हें समझ आया कि वे बड़े धोखे का शिकार हो गई हैं।

पुलिस जांच में हुआ खुलासा


महिला ने तुरंत पुणे सिटी साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि यह गिरोह ठाणे से ऑपरेट कर रहा है। फिलहाल पुलिस बैंक अकाउंट्स और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है और जल्द ही ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?