न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैश्विक दबाव में बाजार फिसला, फार्मा और ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में गिरावट बनी हुई है। सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,990 और निफ्टी 68 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,699 पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 10:28:40

वैश्विक दबाव में बाजार फिसला, फार्मा और ऑटो सेक्टर में भारी गिरावट

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक स्तर पर टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के कारण बाजार में बिकवाली का माहौल देखा गया। सेंसेक्स 195 अंकों की बढ़त के साथ 80,990 पर था, जबकि निफ्टी 68 अंकों की कमजोरी के साथ 24,699 पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी टैरिफ की घोषणा से वैश्विक बाजारों में भी गिरावट देखी गई।

शुरुआती कारोबार में फार्मा सेक्टर सबसे अधिक दबाव में रहा। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक टूट गया। इसके साथ ही ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में नजर आए। हालांकि, एफएमसीजी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स ने थोड़ी मजबूती दिखाई।

सेंसेक्स में एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और बजाज फाइनेंस जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर्स में रहे। वहीं सन फार्मा, एमएंडएम, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों में तेज गिरावट देखी गई।

लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 343 अंक गिरकर 57,056 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 109 अंक की गिरावट के साथ 17,856 पर पहुंच गया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि, "अगले कुछ दिनों तक बाजार टैरिफ संबंधित खबरों से प्रभावित रह सकता है। हालांकि 7 अगस्त से पहले देशों को बातचीत का मौका मिलेगा। बाजार इस 25% टैरिफ को फिलहाल अल्पकालिक प्रभाव मानकर चल रहा है।"

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बना रहा। टोक्यो, शंघाई, सोल, बैंकॉक और जकार्ता सभी बाजारों में लाल निशान दिखा। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?