न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं दलाल नहीं हूं, दिमाग से कमाता हूं हर महीने 200 करोड़' – नितिन गडकरी का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल विवाद पर सफाई देते हुए कहा— मैं दलाल नहीं हूं, मेरा दिमाग हर महीने 200 करोड़ कमाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके फैसले किसानों के हित के लिए हैं, न कि निजी लाभ के लिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 9:02:50

'मैं दलाल नहीं हूं, दिमाग से कमाता हूं हर महीने 200 करोड़' – नितिन गडकरी का बड़ा बयान

देश में पिछले कुछ समय से इथेनॉल के इस्तेमाल को लेकर विवाद चर्चा का विषय रहा। कई लोगों का कहना था कि वाहनों में इथेनॉल के मिश्रण से इंजन खराब हो रहे हैं। मामला इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा। इस पूरी बहस में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी उछाला गया और उन पर आरोप लगाए गए कि वह इससे लाभ कमा रहे हैं। लेकिन कोर्ट ने इन दावों को खारिज कर दिया।

गडकरी ने अब इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नागपुर में आयोजित एग्रीकोस वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा— "मेरा दिमाग मुझे हर महीने 200 करोड़ रुपये कमाकर देता है। मुझे पैसों की कमी नहीं है। मैं न तो गिरता हूं और न ही दलाली करता हूं।"

किसानों के हित के लिए काम, पैसे के लिए नहीं

गडकरी ने कहा कि उनका हर प्रयोग और निर्णय किसानों के हित में होता है। उनका उद्देश्य अधिक कमाई करना नहीं बल्कि किसानों को मजबूत बनाना है। उन्होंने साफ कहा— "लोग सोचते हैं कि मैं पैसा बनाने के लिए यह सब करता हूं। लेकिन मैं ईमानदारी से कमाना जानता हूं और मुझे दलाल समझने की गलती न करें।"

राजनीति और समाज पर कटाक्ष

अपने भाषण में उन्होंने राजनीति के तौर-तरीकों पर भी टिप्पणी की। गडकरी ने कहा कि नेताओं को लोगों को आपस में लड़वाना बखूबी आता है। यही वजह है कि कई बार पिछड़ापन भी एक राजनीतिक स्वार्थ में तब्दील हो जाता है।

"मैं संत नहीं, एक जिम्मेदार इंसान हूं"

गडकरी ने स्वीकार किया कि वे कोई साधु-संत नहीं हैं, बल्कि परिवार और जिम्मेदारियों वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा—
"मेरा भी परिवार है, मेरा भी घर है। मैं नेता जरूर हूं, लेकिन किसान आत्महत्याएं मुझे बेचैन करती हैं। विदर्भ में 10,000 किसानों ने जान दी, यह शर्म की बात है। जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे, हमारी कोशिशें थमने वाली नहीं हैं।"

बेटे के कारोबार का जिक्र

कार्यक्रम में गडकरी ने अपने बेटे के बिजनेस पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वे बेटे को सिर्फ सुझाव देते हैं और आइडिया साझा करते हैं। गडकरी ने बताया— "मेरा बेटा आयात-निर्यात का काम करता है। हाल ही में उसने ईरान से 800 कंटेनर सेब मंगाए और भारत से 1,000 कंटेनर केले भेजे। उसने गोवा से 300 कंटेनर मछली सर्बिया पहुंचाई। ऑस्ट्रेलिया में मिल्क पाउडर फैक्ट्री लगाई और अबू धाबी सहित कई देशों में 150 कंटेनर एक्सपोर्ट किए।"

इसके अलावा उन्होंने बताया कि बेटा आईटीसी के साथ मिलकर 26 चावल मिलें भी चला रहा है। गडकरी ने कहा— "मुझे पाँच लाख टन चावल का आटा चाहिए, जिसके लिए वह मिलें चलाता है और मुझे आटा सप्लाई करता है। यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे बिजनेस माइंडसेट कृषि क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा कर सकता है।"

इथेनॉल विवाद पर सफाई

गडकरी ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि इथेनॉल विवाद के दौरान जो आरोप लगाए गए थे कि उनका बेटा इससे फायदा उठा रहा है, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा स्वतंत्र रूप से कई कारोबार चलाता है और किसी सरकारी फैसले से उसे सीधा लाभ नहीं दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत