न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और सोनम रघुवंशी! आसिफ की मोहब्बत में डूबी दिशा ने बिस्तर पर ही ले ली बीमार पति की जान

नागपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीमार पति की हत्या कर दी। घटना ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। जानिए पूरा मामला, कब और कैसे रची गई साजिश।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 8:57:22

एक और सोनम रघुवंशी! आसिफ की मोहब्बत में डूबी दिशा ने बिस्तर पर ही ले ली बीमार पति की जान

नाजायज रिश्तों की खातिर रिश्तों की डोर तोड़ देना – यह सोच कर ही रूह कांप उठती है। लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा ही दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीमार पति की हत्या कर दी और वो भी उस पलंग पर जहां पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा था।

बीमारी से जूझ रहे चंद्रसेन को मिला विश्वासघात, पत्नी ने ही रची साजिश

घटना नागपुर के तारोड़ी खुर्द इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, 30 वर्षीय दिशा रामटेक ने अपने प्रेमी आसिफ उर्फ राजाबाबू टायरवाला के साथ मिलकर अपने लकवाग्रस्त पति चंद्रसेन रामटेक को मौत की नींद सुला दिया। ये वही चंद्रसेन था जो कुछ समय से बिस्तर पर पड़ा इलाज के सहारे ज़िंदगी को घसीट रहा था, लेकिन शायद उसे नहीं पता था कि जिस हाथ को सहारा मान रहा है, वही उसकी साँसों का गला घोंट देगा।

शुरुआत में दिशा ने पुलिस को यह जताने की कोशिश की कि पति की मौत बीमारी की वजह से हुई है। लेकिन कहते हैं न, झूठ के पांव नहीं होते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खुलासा कर दिया कि मौत की वजह बीमारी नहीं बल्कि गला घोंटना था और जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दिशा की चुप्पी टूट गई – और साथ ही प्यार की आड़ में छिपा खौफनाक सच भी सामने आ गया।

आसिफ और दिशा के रिश्ते ने लिया खौफनाक मोड़

जांच में पता चला कि चंद्रसेन की बीमारी के दौरान ही दिशा और आसिफ के बीच नजदीकियां बढ़ीं। शायद पति की मजबूरी और बेबसी ने दिशा को उस राह पर धकेला, जहां इंसानियत पीछे छूट गई और हवस का भूत सिर चढ़कर बोलने लगा। जब चंद्रसेन को दिशा और आसिफ के रिश्ते की भनक लगी, तो घर में कलह और तकरार शुरू हो गई। और यहीं से उस रचाई गई साजिश की पटकथा लिखी गई, जिसका अंजाम बेहद डरावना था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दिशा ने अपने पति को बिस्तर पर जकड़ा, और उसी दौरान आसिफ ने तकिये से उसका मुंह दबाकर उसे मार डाला। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और मोहल्लेवालों को सकते में डाल दिया। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, और उनसे पूछताछ जारी है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद ताजा

इस घटना ने मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की भी यादें ताजा कर दी हैं। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम ने हनीमून ट्रिप पर ही मौत के घाट उतार दिया था। वजह वही – एक गैरमर्द से प्रेम प्रसंग!

सोनम का अपने पिता के कर्मचारी राज कुशवाह से अफेयर चल रहा था। कहा जाता है कि इसी के चलते उसने अपने पति राजा को रास्ते से हटा दिया। राजा की लाश 2 जून को मेघालय की एक घाटी में मिली थी, जबकि पत्नी सोनम लापता थी। आखिरकार, उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या वाकई प्यार इंसान को शैतान बना देता है?

इन दोनों घटनाओं ने रिश्तों की पवित्रता पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या वाकई मोहब्बत इतनी अंधी हो सकती है कि एक इंसान अपने जीवनसाथी की ही हत्या कर दे? या फिर ये हवस की आग है, जो धीरे-धीरे इंसान को शैतान बना देती है?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत