न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई को आज मिलेगा नया मेयर, BMC की पहली महिला बीजेपी महापौर बनेंगी रितु तावडे, मुख्यालय के बाहर लगे भगवा पोस्टर

मुंबई को आज नया मेयर मिलेगा। बीएमसी में रितु तावडे बीजेपी की पहली महिला महापौर बनने जा रही हैं। निर्विरोध चुनाव तय, मुख्यालय के बाहर लगे भगवा पोस्टर और सियासी माहौल गरम।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Feb 2026 9:03:57

मुंबई को आज मिलेगा नया मेयर, BMC की पहली महिला बीजेपी महापौर बनेंगी रितु तावडे, मुख्यालय के बाहर लगे भगवा पोस्टर

मुंबई महानगरपालिका को आज नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। देश की सबसे समृद्ध नगर निगम कही जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मेयर पद के लिए मतदान होगा। इसके तुरंत बाद उपमहापौर का चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। इस बार चुनाव प्रक्रिया औपचारिकता भर मानी जा रही है, क्योंकि किसी अन्य दल ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।

यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। लंबे समय तक बीएमसी की सत्ता पर काबिज रही शिवसेना (यूबीटी) के प्रभाव को समाप्त करते हुए बीजेपी अब यहां अपना महापौर बनाने जा रही है। खास बात यह है कि पार्टी की ओर से रितु तावडे को उम्मीदवार बनाया गया है, जो आज बीएमसी की पहली महिला बीजेपी मेयर के रूप में इतिहास रचेंगी।

बीएमसी मुख्यालय पर सजा उत्सव का माहौल

मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ देखा जा सकता है। बीएमसी मुख्यालय के बाहर बड़े-बड़े भगवा पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें इस दिन को “सुवर्ण अध्याय की शुरुआत” बताया गया है। पार्टी इसे मुंबई की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के रूप में पेश कर रही है।

निर्विरोध जीत लगभग तय

बीजेपी ने मेयर पद के लिए रितु तावडे को मैदान में उतारा है, जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना ने संजय घाडी को उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। रितु तावडे वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि संजय घाडी हाल ही में 15 जनवरी को हुए नगर निकाय चुनाव में वार्ड 5 से विजयी हुए थे। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण परिणाम को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं है।

शीर्ष नेतृत्व रहेगा मौजूद

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार बीएमसी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। सुनेत्रा पवार, जो राज्य की नई और पहली महिला उपमुख्यमंत्री हैं, पहली बार बीएमसी मुख्यालय पहुंचेंगी। इस मौके को राजनीतिक रूप से भी खास महत्व दिया जा रहा है।

बीएमसी में बीजेपी की वापसी

रितु तावडे मुंबई की 77वीं मेयर होंगी। वह बीएमसी में इस पद पर आसीन होने वाली बीजेपी की दूसरी प्रतिनिधि होंगी। इससे पहले डॉ. प्रभाकर पई 1982-83 के दौरान मेयर रहे थे। 1997 में अविभाजित शिवसेना ने बीएमसी की सत्ता संभाली थी और करीब 25 वर्षों तक उसका वर्चस्व बना रहा। अब लगभग तीन दशकों बाद बीजेपी दोबारा नगर निगम की कमान संभालने जा रही है, जिसे पार्टी अपनी बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मान रही है।

चुनावी गणित ने बदला समीकरण

227 सदस्यीय बीएमसी में हुए चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। सत्ताधारी गठबंधन के पास कुल 118 पार्षद हैं, जो बहुमत के 114 के आंकड़े से अधिक है। इसी आधार पर मेयर पद पर बीजेपी की दावेदारी मजबूत हुई।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी), जिसने 1997 से लेकर 25 वर्षों तक बीएमसी पर शासन किया, इस बार 65 सीटों पर सिमट गई। उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 6 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) को 1 सीट मिली। अन्य दलों में कांग्रेस ने 24 सीटें जीतीं, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी (अजित पवार गुट) को 3 और समाजवादी पार्टी को 2 सीटें प्राप्त हुईं। नौ वर्षों के अंतराल के बाद हुए इस महत्वपूर्ण चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए।

मुंबई की राजनीति में यह बदलाव केवल एक पद परिवर्तन नहीं, बल्कि शक्ति संतुलन में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि नए नेतृत्व में बीएमसी प्रशासन किस दिशा में आगे बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत