न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में चाकू और बीयर की बोतलों से हमला, 34 वर्षीय कल्पेश भानुशाली की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के मलाड में 34 वर्षीय कल्पेश भानुशाली पर चार आरोपियों ने चाकू और बीयर की बोतलों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 9:44:45

मुंबई में चाकू और बीयर की बोतलों से हमला, 34 वर्षीय कल्पेश भानुशाली की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के मलाड इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें 34 वर्षीय कल्पेश भानुशाली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, कल्पेश पर चार व्यक्तियों ने मिलकर हमला किया। आरोपियों ने चाकू से शरीर पर वार किए और सिर पर बीयर की कई बोतलें फोड़कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक कल्पेश भानुशाली मलाड में अपने परिवार के साथ फास्ट फूड की दुकान चलाता था।

हत्या की घटना और आरोपी की गिरफ्तारी

मलाड पुलिस ने बताया कि यह हत्या रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर हुई। घटना के समय आरोपी संजय मकवाना खाना लेने के लिए वहां गया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खाना न मिलने पर शुरू हुई कहासुनी

DCP संदीप जाधव ने बताया कि आरोपी और होटल मैनेजर के बीच खाना न मिलने को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसी दौरान मृतक कल्पेश वहां मौजूद था और उसने इस विवाद का विरोध किया। आरोपियों ने उसे वहीं रोकने की कोशिश की और थोड़ी देर में फिर से आकर धमकी दी।

बीयर की बोतलों और चाकू से हमला

कुछ ही मिनटों बाद आरोपी अन्य साथियों के साथ लौटे और कल्पेश पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके सिर पर बीयर की बोतलों से वार किए और चाकू से पेट और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई बार वार किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर पुलिस और अस्पताल का रेस्पॉन्स

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मलाड पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत