न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाबालिग के हाथों मर्सिडीज की रफ्तार बनी आफत, मुंबई कोस्टल रोड टनल में भीषण हादसा, महिला गंभीर घायल

मुंबई कोस्टल रोड टनल में तेज रफ्तार मर्सिडीज से भीषण हादसा, नाबालिग चालक की लापरवाही से तीन लोग घायल, महिला की हालत गंभीर। पुलिस ने कार मालिक समेत सभी पर केस दर्ज किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Feb 2026 9:44:37

नाबालिग के हाथों मर्सिडीज की रफ्तार बनी आफत, मुंबई कोस्टल रोड टनल में भीषण हादसा, महिला गंभीर घायल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। कोस्टल रोड टनल के भीतर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस मर्सिडीज कार से टक्कर हुई, उसे एक नाबालिग चला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रही एक अन्य कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि हादसे के वक्त मर्सिडीज का ड्राइवर नाबालिग था। इस दुर्घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें लगी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 1:45 बजे टनल के भीतर हुआ, जब ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था, लेकिन तेज रफ्तार ने स्थिति को खतरनाक बना दिया।

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अग्रीपाडा निवासी एक कारोबारी के नाम पर पंजीकृत मर्सिडीज कार ने सामने चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कार को टक्कर लगी, उसे मीरा रोड निवासी 36 वर्षीय प्रसन्न मोपकर चला रहे थे। उनके साथ कार में उनकी पत्नी और सास भी मौजूद थीं।

तीनों बोरीवली से कोलाबा स्थित प्रसिद्ध बदेमियां होटल में डिनर के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में बैठे सभी लोग झटके से आगे की ओर उछल गए। हादसे में प्रसन्न मोपकर और उनकी सास को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी की नाक में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी मर्सिडीज

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे में शामिल मर्सिडीज कार एक वरिष्ठ कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि कारोबारी की 18 वर्षीय पोती घर से कार की चाबी लेकर बाहर निकली थी, जबकि वाहन उसका 17 वर्षीय दोस्त चला रहा था।

इस पूरे मामले में पुलिस ने कार मालिक, उसकी पोती और नाबालिग चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति कैसे मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत