न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख आपस में भिड़े

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया, जब एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों के पंख आपस में टकरा गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं, DGCA ने जांच शुरू की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 03 Feb 2026 11:11:45

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख आपस में भिड़े

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। एयरपोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया का विमान रनवे से पुशबैक की प्रक्रिया में था, जबकि इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी करते हुए उसी मार्ग के पास पहुंच गया। इसी दौरान दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में छू गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ समय के लिए एयरपोर्ट के संचालन पर असर जरूर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही DGCA के अधिकारी पहुंचे मौके पर

प्राप्त विवरण के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (ए320, VT-TYF) उड़ान भरने के लिए C1 से M4 टैक्सीवे की ओर बढ़ रही थी। उसी समय इंडिगो का ए320 विमान (VT-IFV) लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ने की प्रक्रिया में था। इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे आपस में टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुशबैक और टैक्सी के दौरान हुआ संपर्क

बताया जा रहा है कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 मुंबई से कोयंबटूर के लिए रवाना होने से पहले पुशबैक ले रही थी। वहीं, इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 हैदराबाद से मुंबई पहुंचने के बाद रनवे से टैक्सी कर रही थी। इस दौरान दोनों विमानों की दूरी बेहद कम हो गई और पंखों के सिरे आपस में छू गए। एअर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “दोनों विमानों के विंग टिप्स के संपर्क में आने से हमारे विमान के पंख को हल्का नुकसान पहुंचा है। सभी यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान व्यवस्था की जा रही है।”

यात्री सुरक्षित, तकनीकी जांच जारी

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, “3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आने वाली हमारी फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के एक विमान से संपर्क में आ गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग पर पहुंचने के बाद विमान से उतर गए। विमान का आवश्यक मेंटेनेंस और तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है।” एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि तय प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत