न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मराठी हमारा भी अभिमान है, गुंडागर्दी नहीं सहेंगे', भाषा विवाद पर सीएम फडणवीस का सख्त संदेश, राज ठाकरे पर कसा तंज

महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी को लेकर सियासी घमासान तेज, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी चेतावनी — बोले, मराठी पर गर्व लेकिन भाषा के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, राज ठाकरे पर भी साधा निशाना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 6:30:21

'मराठी हमारा भी अभिमान है, गुंडागर्दी नहीं सहेंगे', भाषा विवाद पर सीएम फडणवीस का सख्त संदेश, राज ठाकरे पर कसा तंज

महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर सियासी तापमान एक बार फिर से चढ़ गया है। एक ओर जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे मराठी अस्मिता का झंडा बुलंद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे की सोच पर सवाल उठाते हुए बेहद स्पष्ट और सख्त लहजे में अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा – "राज ठाकरे को लगता है कि मराठी सिर्फ वही हैं, लेकिन भाईसाहब, हम भी मराठी हैं। हमें 51 फीसदी जनता ने चुना है, हमें जनादेश मिला है, और हमारी मराठी अस्मिता भी उतनी ही मजबूत है। मराठी समाज हमारे साथ है, जनता हमारे साथ है।"

"मराठी भाषा पर गर्व, लेकिन गुंडागर्दी नहीं चलेगी"

सीएम फडणवीस मीरा रोड की उस शर्मनाक घटना पर बोल रहे थे, जहां मराठी न बोलने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने एक मिठाई की दुकान के मालिक की पिटाई कर दी थी। उन्होंने कहा – “मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है, ये हमारी पहचान है, लेकिन अगर कोई इसी गर्व की आड़ में गुंडागर्दी करेगा, मारपीट करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

उन्होंने कहा, "जो भाषा के नाम पर हिंसा फैलाएगा, कानून उसके खिलाफ पूरी सख्ती से पेश आएगा। पुलिस ने घटना पर एफआईआर दर्ज कर ली है और भविष्य में भी ऐसा कोई करता है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

"हिंदी से बैर और अंग्रेज़ी से प्यार?"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा – “मुझे तो हैरानी होती है कि कुछ लोग अंग्रेज़ी को तो गले लगा लेते हैं, लेकिन हिंदी के नाम पर विवाद खड़ा करते हैं। ये कैसी दोहरी सोच है? भारत की हर भाषा आदर की पात्र है, चाहे वो मराठी हो या हिंदी। और जो कानून हाथ में लेगा, उसके खिलाफ एक्शन तय है।”

एमएनएस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, दिए गए नोटिस

आपको बता दें कि 28 जून को मीरा रोड के जोधपुर स्वीट्स के मालिक से सिर्फ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि उन्होंने मराठी बोलने से इनकार कर दिया था। इस घटना ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी। काशीमीरा पुलिस ने इस मामले में सात एमएनएस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर नोटिस थमाकर छोड़ा। आरोपियों पर दंगा, धमकी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत