न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: पुलिस से भागते 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस से भागते तीन युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए, मौके पर मौत। हादसे की जांच शुरू, मृतकों की पहचान स्वप्निल पालांडे, कुणाल दुबला और अफरोज शेख के रूप में हुई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Mar 2026 8:47:30

महाराष्ट्र: पुलिस से भागते 3 युवक मालगाड़ी की चपेट में आए, मौके पर मौत

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पुलिस से डरकर भागते हुए तीन युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि उन्हें एक मालगाड़ी ने दबा दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पालघर पूर्व इलाके में पुराने जैन मंदिर के पास हुई मानी जा रही है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान स्वप्निल शैलेश पालांडे (23), कुणाल कुमार दुबला (23) और अफरोज खलील शेख (28) के रूप में हुई है। तीनों पालघर पूर्व के वीरेंद्र नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना से पहले कुछ पुलिसकर्मी मौके पर आए थे और युवकों के साथ मारपीट की गई थी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस के डर से युवक वहां से भागे और इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

जांच शुरू, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

मुंबई में नवंबर 2025 में हुआ था इसी तरह का हादसा

नवंबर 2025 में मुंबई के सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर भी एक बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दो यात्रियों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई थी जब तीन महिलाएं और एक पुरुष गलत दिशा से उतरकर रेलवे पटरी पर आगे बढ़ रहे थे। इस हादसे में एक पुरुष और एक युवती की जान चली गई थी।

रेलवे ट्रैक पर हादसों की वजह

रेलवे ट्रैक पर इस तरह के हादसे अक्सर सामने आते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह लोगों द्वारा रेल सुरक्षा नियमों का पालन न करना है। कई बार यह देखा गया है कि लोग हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए, रील बनाने, या रेलवे ट्रैक पर शौच करते समय ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत