न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र राजनीति: 'हमाम में सब नंगे'.. निकाय चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में तनाव, BJP-शिंदे शिवसेना में आरोप-प्रत्यारोप, राणे बंधु भिड़े

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को होने वाले निकाय चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में विवाद बढ़ गया है। भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। नीलेश राणे के स्टिंग ऑपरेशन और नितेश राणे की सफाई ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया। गठबंधन में खटपट और 50 करोड़ रुपये के दल बदलने के आरोप ने चुनावी तनाव बढ़ा दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 1:06:00

महाराष्ट्र राजनीति: 'हमाम में सब नंगे'.. निकाय चुनाव से पहले महायुति गठबंधन में तनाव, BJP-शिंदे शिवसेना में आरोप-प्रत्यारोप, राणे बंधु भिड़े

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव से महज पांच दिन पहले सत्ताधारी महायुति गठबंधन में उठापटक तेज़ हो गई है। गठबंधन के दो प्रमुख सहयोगी—भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना—एक-दूसरे पर खुलेआम आरोप लगा रहे हैं। इस विवाद की जंग अब राणे परिवार तक पहुँच चुकी है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

नीलेश राणे का स्टिंग: BJP कार्यकर्ता के घर से कैश मिलने का दावा

शिवसेना विधायक नीलेश राणे ने बुधवार को दावा किया कि सिंधुदुर्ग जिले के मालवन में भाजपा कार्यकर्ता विजय केनवडकर के घर से वोटरों में बांटने के लिए रखे गए पैसे के बैग मिले। नीलेश ने कहा कि यह स्टिंग ऑपरेशन उन्होंने स्वयं किया और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं।

नीलेश ने मीडिया से कहा कि यह सिर्फ एक घर का मामला नहीं है। उनके अनुसार ऐसे 8-10 और घरों में भी नकदी रखी गई थी। उन्होंने इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के हालिया कोंकण दौरे से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि यह पैसा उनके दौरे के तुरंत बाद मिला।

हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता विजय केनवडकर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके घर में रखा पैसा उनके व्यवसाय से जुड़ा है और चुनाव से इसका कोई लेना-देना नहीं है। नीलेश राणे 2024 लोकसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे।

नितेश राणे की सफाई: निजी जीवन और कारोबार में हस्तक्षेप नहीं

मामला गर्माते देख केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे के बेटे तथा राज्य कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने मोर्चा संभाला। नितेश ने अपने बड़े भाई नीलेश पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक लोग होते हुए भी निजी जीवन और व्यवसाय चलता है। उन्होंने कहा कि विजय भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ-साथ व्यापारी भी हैं। उनके घर नकदी होना कोई अपराध नहीं।

नितेश ने कहा, "हमाम में सब नंगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण पर आधारहीन आरोप लगाकर शिवसेना गंदी राजनीति कर रही है। यदि सिर्फ चव्हाण कोंकण आए तो पैसा लाया गया, तो हम भी पूछ सकते हैं कि शिवसेना के मंत्री उदय सामंत क्यों आए थे।" उन्होंने चुनावी नैतिकता पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा को पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस जैसे नेताओं का भरोसा हासिल है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सवाल उठाया कि नीलेश राणे किसी के घर में जाकर स्टिंग क्यों दिखा रहे हैं। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने भी आरोपों को निराधार बताया।

दूसरा मोर्चा: दल बदलने के लिए 50 करोड़ का आरोप

इसी बीच भाजपा विधायक तानाजी मुटकुले ने आरोप लगाया कि शिवसेना MLA संतोष बांगर ने 2022 में शिंदे गुट में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। संतोष बांगर ने पलटवार करते हुए मुटकुले पर यौन उत्पीड़न और पार्टी पर कलंक लगाने का आरोप लगाया।

शिवसेना एमएलसी हेमंत पाटिल ने दावा किया कि हिंगोली जिले में संतोष बांगर के घर पर सुबह-सुबह पुलिस छापेमारी भाजपा के दबाव में हुई। उन्होंने इसे डराने-धमकाने की राजनीति करार दिया।

चुनाव की पृष्ठभूमि और गठबंधन की खटपट

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को 236 नगर पंचायतों और 27 नगर परिषदों के लिए मतदान होना है। महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना, भाजपा और एनसीपी (अजित पवार) के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले से ही खटपट चल रही थी। अब सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप गठबंधन के लिए नई चुनौती बन गए हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक इस पूरे प्रकरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत