न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणामों पर राज ठाकरे का बयान, बोले—‘मराठी मानुष की लड़ाई जारी रहेगी’

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजों पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मराठी मानुष, भाषा और अस्मिता की लड़ाई जारी रहेगी और संगठन पीछे हटने वाला नहीं है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 12:06:14

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणामों पर राज ठाकरे का बयान, बोले—‘मराठी मानुष की लड़ाई जारी रहेगी’

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए शुरुआत “सस्नेह जय महाराष्ट्र” के साथ की और मनसे तथा शिवसेना के सभी निर्वाचित नगरसेवकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राज ठाकरे ने अपने बयान में कहा कि यह चुनाव किसी भी लिहाज से आसान नहीं था। अपार धनबल और सत्ता की ताकत के सामने यह संघर्ष शिवशक्ति की परीक्षा जैसा था। बावजूद इसके, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जिस जुझारूपन और समर्पण के साथ मैदान में डटे रहकर मुकाबला किया, वह सराहनीय है। इस कठिन परिस्थितियों में दिखाए गए संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।

हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं – राज ठाकरे

मनसे प्रमुख ने स्वीकार किया कि इस बार पार्टी को वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी अपेक्षा थी और इसका उन्हें अफसोस है। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे और उनका संगठन हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं। जो नगरसेवक चुनकर आए हैं, वे अपने-अपने क्षेत्रों में सत्ताधारी दलों के लिए एक मजबूत और प्रभावी चुनौती बनेंगे। अगर कहीं भी मराठी मानुष के हितों के खिलाफ कुछ होता है, तो वे पूरी ताकत से उसका जवाब देंगे।

मराठी मानुष, भाषा और अस्मिता की लड़ाई

राज ठाकरे ने दोहराया कि उनकी लड़ाई केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मराठी मानुष, मराठी भाषा, मराठी अस्मिता और एक सशक्त व समृद्ध महाराष्ट्र के लिए है। यही संघर्ष मनसे के अस्तित्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लड़ाइयां लंबी होती हैं और इसमें धैर्य, आत्ममंथन और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है। कहां कमी रह गई, क्या चूक हुई और आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए—इसका विश्लेषण सभी मिलकर करेंगे और उस पर ठोस कार्रवाई भी की जाएगी।

मराठी मानुष को दबाने की कोशिशें जारी रहेंगी

राज ठाकरे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चाहे मुंबई महानगर क्षेत्र हो या पूरा महाराष्ट्र, सत्ताधारी और उनके संरक्षण में रहने वाले लोग मराठी मानुष को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में जरूरी है कि हम पूरी मजबूती के साथ मराठी मानुष के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमारी पहचान और हमारी सांस मराठी है। अंत में उन्होंने कहा कि जल्द ही फिर मुलाकात होगी, नए जोश के साथ काम में जुटेंगे और संगठन को नए सिरे से मजबूत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह