न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में मीट बैन पर बवाल, राज ठाकरे का सरकार पर सीधा वार

महाराष्ट्र में मीट बैन को लेकर विवाद तेज, केडीएमसी के आदेश पर राजनीति गरमाई। राज ठाकरे ने सरकार पर साधा निशाना—हमें क्या खाना है, ये तय करने का अधिकार किसी को नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 1:13:44

महाराष्ट्र में मीट बैन पर बवाल, राज ठाकरे का सरकार पर सीधा वार

महाराष्ट्र में मीट बैन को लेकर छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 15 अगस्त को चिकन और मटन की दुकानें बंद रहेंगी। इस फैसले ने विपक्ष के साथ-साथ सत्ता में बैठे नेताओं को भी असहज कर दिया है। यहां तक कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी इसे अनावश्यक बताते हुए विरोध जताया। इसी बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार, 14 अगस्त को तीखी प्रतिक्रिया दी।

"सरकार हमें क्या खाना है, ये क्यों तय करेगी?" – राज ठाकरे

राज ठाकरे ने साफ कहा—"वेज और नॉनवेज को लेकर इस तरह के विवाद पूरी तरह बेमानी हैं। सरकार आखिर होती कौन है हमें यह बताने वाली कि हम क्या खाएं और क्या नहीं?" उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसे निर्णय व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

केडीएमसी का तर्क और व्यापारी संघ की नाराज़गी

केडीएमसी ने 1988 के एक आदेश का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यह पाबंदी सिर्फ मटन और चिकन की बिक्री पर है, न कि सेवन पर। बावजूद इसके, हिंदू खटीक समाज और चिकन एवं मटन व्यापारी संघ ने इसे अनुचित बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। व्यापारियों का कहना है कि ऐसे फैसले से उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ता है।

कबूतरखाना विवाद पर भी तीखी टिप्पणी

मीट बैन के अलावा राज ठाकरे ने हाल में हुए कबूतरखाने विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। दाना डालने पर लगे प्रतिबंध और जैन समुदाय के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा—"अगर हाई कोर्ट ने आदेश दिया है, तो उसका पालन करना चाहिए। मगर मुझे समझ नहीं आता कि सरकार इस मुद्दे पर इतना उलझ क्यों रही है। अब तो कबूतर के नाम पर भी राजनीति शुरू हो गई है, आगे और कौन-कौन से जीव इसमें शामिल होंगे, कहा नहीं जा सकता।"

जैन मुनि की अपील

एक दिन पहले, 13 अगस्त को जैन मुनि नीलेशचंद्र विजय ने कहा था कि इस विवाद को समाप्त करने की ताकत केवल राज ठाकरे में है। उन्होंने ठाकरे की तुलना बालासाहेब ठाकरे से करते हुए कहा, "मैं आपसे मिलना चाहता हूं और अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले को सुलझाएं।"

बीएमसी का रुख और अदालत की लड़ाई

गौरतलब है कि हाल ही में बीएमसी ने दादर स्थित कबूतरखाने को ढक दिया था और वहां दाना डालने पर रोक लगा दी थी। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। जैन समुदाय ने इस कदम के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, बीएमसी ने बुधवार को संकेत दिया कि कुछ शर्तों के साथ यह पाबंदी हटाई जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत