न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्लामपुर से ईश्वरपुर: महाराष्ट्र के शहर का नाम आधिकारिक रूप से बदला, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ईश्वरपुर कर दिया गया। भारतीय सर्वेक्षण विभाग और केंद्र सरकार ने इस बदलाव को मंजूरी दी है। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने इसे सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का सम्मान माना है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 9:42:12

इस्लामपुर से ईश्वरपुर: महाराष्ट्र के शहर का नाम आधिकारिक रूप से बदला, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र के सांगली जिले का इस्लामपुर अब आधिकारिक रूप से ‘ईश्वरपुर’ के नाम से जाना जाएगा। भारतीय सर्वेक्षण विभाग (Survey of India) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 13 अगस्त 2025 के पत्र के आधार पर लिया गया।

नाम परिवर्तन की प्रक्रिया

भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने प्रस्ताव की विस्तृत जांच और स्थल सत्यापन के बाद इसे स्वीकृति दी। इस्लामपुर नगर परिषद ने 4 जून 2025 को संकल्प संख्या 825 के तहत शहर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ करने का प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव को सांगली के वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक और मिराज के मध्य रेलवे सहायक मंडल अभियंता ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर समर्थन दिया।

विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित नाम परिवर्तन सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप है। नए नाम की देवनागरी और रोमन वर्तनी ‘ईश्वरपुर’ तय की गई है, जिसका लिप्यंतरण भारतीय लिपियों की ध्वनियों के अनुसार डायक्रिटिक्स पद्धति से किया गया। नाम परिवर्तन का गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी प्रति देहरादून मुख्य कार्यालय और पुणे के महाराष्ट्र एवं गोवा भू-स्थानिक निदेशालय को भेजी जाएगी।

सांस्कृतिक पहचान का सम्मान

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह बदलाव सांगली जिले की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण सर्वेक्षक तुषार वैश्य ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को पत्र लिखकर गजट अधिसूचना जल्द जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही, इसकी जानकारी गृह मंत्रालय, भारत के महासर्वेक्षक कार्यालय, पश्चिमी क्षेत्र जयपुर और पुणे निदेशालय को भी भेजी गई।

मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने इस निर्णय पर कहा, "महाराष्ट्र का इस्लामपुर अब ईश्वरपुर… केंद्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की आधिकारिक मंज़ूरी दे दी है। यह नाम परिवर्तन केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि हिंदू संस्कृति और अस्मिता की विरासत को संरक्षित करने का प्रतीक है।"

उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय स्तर पर ईश्वरपुर के नाम पर व्यापक जन आक्रोश मार्च निकाले गए थे, जिसमें उन्होंने स्वयं भाग लिया था। मंत्री ने कहा, "आज का यह ऐतिहासिक निर्णय सांगली और पूरे राज्य के लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों का आभार व्यक्त करता हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत