न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पटक पटक कर मारेंगे' से 'समुद्र में डुबो देंगे' तक...भाषा विवाद पर राज ठाकरे और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग तेज़

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों को लेकर विवाद ने अब तीखा रूप ले लिया है। राज ठाकरे और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग उग्र हो चुकी है, जहां भाषा, अस्मिता और राजनीतिक कटाक्ष आमने-सामने हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Jul 2025 8:54:45

'पटक पटक कर मारेंगे' से 'समुद्र में डुबो देंगे' तक...भाषा विवाद पर राज ठाकरे और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग तेज़

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों को लेकर मचा बवाल अब जुबानी जंग का नया मोड़ ले चुका है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच एक तीखा और उग्र शब्द युद्ध चल रहा है, जिसमें अब निजी व्यंग्य और राजनीतिक कटाक्ष भी जुड़ गए हैं।

सबसे पहले विवाद तब शुरू हुआ जब हाल ही में मराठी भाषा न बोलने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की घटना ने सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में आग लगा दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए निशिकांत दुबे ने गुस्से में बयान दे डाला – "पटक पटक के मारेंगे" और साथ ही मनसे प्रमुख राज ठाकरे व उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला।

दुबे बोले – हिम्मत है तो तमिल-तेलुगू वालों से उलझो!

भाजपा सांसद गोड्डा, निशिकांत दुबे ने अपने बयान में कहा था – "मुंबई में हिंदी भाषियों को मारने वालों में अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों, तमिल, तेलगू वालों से भी टकरा कर दिखाओ और अगर खुद को बॉस समझते हो तो उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु आओ… तुम्हें पटक-पटकर मारेंगे!"

यह बयान न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में गरमाया, बल्कि लोगों के दिलों तक पहुंच गया।

राज ठाकरे का पलटवार – "समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे!"

राज ठाकरे ने शुक्रवार रात एक सार्वजनिक सभा में इस बयान का पलटवार करते हुए कहा – "एक भाजपा सांसद ने कहा कि मराठी लोगों को हम पटक-पटकर मारेंगे। दुबे, तुम मुंबई आ जाओ। हम तुम्हें मुंबई के समुद्र में डुबो-डुबो के मारेंगे!" यह बयान खास बात इसलिए बन गया क्योंकि राज ठाकरे, जो अक्सर मराठी भाषा की वकालत करते हैं, इस बार हिंदी में बोले। और बस, यहीं से निशिकांत दुबे ने मौका पकड़ लिया।

दुबे ने ली चुटकी – "राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?"

भाजपा सांसद ने राज ठाकरे के इस वीडियो को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा – "क्या मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?" यह एक तंज तो था ही, साथ ही यह दिखाने की भी कोशिश कि मराठी अस्मिता की बात करने वाले नेता भी जब जवाब देने आते हैं तो हिंदी का सहारा लेते हैं।

मनसे की पुरानी मांग फिर से चर्चा में

मनसे लगातार यह कहती रही है कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों को मराठी भाषा में ही बात करनी चाहिए। इसी सोच के तहत हिंदी बोलने वाले कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे राज्य में एक संवेदनशील बहस को जन्म दिया है – भाषा बनाम पहचान।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत