न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में समय से पहले पहुंचे मानसून ने मचाई तबाही, नीरा डावा नहर टूटने से हाईवे डूबा, 150 घर जलमग्न

महाराष्ट्र में समय से पहले पहुंचे मानसून ने कई जिलों में तबाही मचाई। बारामती में नहर टूटने से 150 घर जलमग्न हो गए, हाईवे बंद हुआ और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। जानिए पूरी स्थिति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 11:50:41

 महाराष्ट्र में समय से पहले पहुंचे मानसून ने मचाई तबाही, नीरा डावा नहर टूटने से हाईवे डूबा, 150 घर जलमग्न

इस बार मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देने के बाद 25 मई को महाराष्ट्र में पहुंच गया। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। आमतौर पर मानसून 7 जून को राज्य में पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 12 दिन पहले आ गया, जो किसानों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, इसके साथ ही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में तबाही मचाई है।

बारिश से बर्बादी का मंजर, नहर टूटी, सड़कें जलमग्न

बारामती और दौंड इलाके में भारी वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बन गए। 25 मई की बारिश के चलते बारामती की नीरा डावा नहर टूट गई, जिससे पानी तेजी से पालखी हाईवे पर फैल गया और काटेवाड़ी-भवानीनगर मार्ग बंद करना पड़ा। 150 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।

पुणे में भारी वर्षा का असर, कई गांवों में नुकसान

पुणे जिले में रविवार को 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारामती और इंदापुर तहसील के कई गांवों में जलभराव हुआ, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। पिंपळी क्षेत्र में नहर फूटने से खेती को नुकसान पहुंचा है।

दौंड और पुणे-सोलापुर हाईवे भी प्रभावित

दौंड में स्थिति बिगड़ गई है। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। एक इनोवा कार बह गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पेन्सिल चौक के पास दो कमजोर इमारतों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

नेताओं की सक्रियता और राहत प्रयास

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती दौरे की घोषणा की है और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। सांसद सुप्रिया सुले ने नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने की अपील की है।

एकनाथ शिंदे की समीक्षा

रविवार रात पुणे और नासिक में भारी वर्षा के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिलाधिकारियों से जानकारी ली और दुर्गम गांवों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हालात की निगरानी जरूरी है।

मुख्यमंत्री की निगरानी और एनडीआरएफ की तैनाती

मुंबई, ठाणे, पुणे और बारामती जैसे क्षेत्रों में बारिश का गहरा असर देखा गया। मुख्यमंत्री फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं को अलर्ट पर रखने के आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीमें बारामती, इंदापुर और सोलापुर भेजी गई हैं।

मुंबई में मानसून पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून मुंबई पहुंच सकता है। 24 मई को केरल पहुंचने के बाद, 25 मई को यह महाराष्ट्र में दाखिल हो गया था। हालांकि, मुंबई में मानसून के पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

इतिहास में मई में कब-कब मुंबई पहुंचा मानसून:

1956, 1962, 1971 में 29 मई

1990, 2006 में 31 मई

राज्य के अन्य हिस्सों में भारी वर्षा का असर

दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में निम्न दबाव के चलते पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। अगले 36 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। कई जगह नदियां और नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राज्य में मानसून की समय से पहले दस्तक

इस बार मानसून ने 12 दिन पहले ही महाराष्ट्र में एंट्री कर ली है, जिससे किसानों को राहत मिली है। तलकोकण क्षेत्र के देवगढ़ में इसकी शुरुआत हुई है, और मुंबई समेत अन्य क्षेत्रों में जल्द ही इसके पहुंचने की संभावना है।

कोंकण, कोल्हापुर और मराठवाड़ा में अलर्ट

दक्षिण पश्चिम मानसून ने केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय भागों को कवर कर लिया है। अगले पांच दिनों तक रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली और सातारा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोंकण-गोवा के दक्षिणी जिलों और मराठवाड़ा में भी तेज बारिश का अनुमान है।

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

उत्तर कोंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत