न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद बीजेपी ने लिया अहम फैसला

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा फैसला: एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद बीजेपी और शिवसेना ने आपसी विवाद सुलझाने के लिए तय किया कि अब दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे में शामिल नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिंदे ने आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:19:19

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, एकनाथ शिंदे की नाराजगी के बाद बीजेपी ने लिया अहम फैसला

महाराष्ट्र की सियासत में ताज़ा हलचल सामने आई है। उप मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे की मंत्रियों की नाराजगी के कारण बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रही खींचतान का समाधान निकाला गया है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने एकनाथ शिंदे को आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी के कोई भी नेता या कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल नहीं होंगे।

बीजेपी और शिवसेना के बीच नए नियम पर सहमति

बीजेपी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शिवसेना के किसी भी कार्यकर्ता को अब बीजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा। इस पर अगले दो दिनों में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होने की संभावना है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि महायुति के किन जिलों में टकराव है और इसका समाधान कैसे किया जाए।

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दिया भरोसा

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले हुई यह बैठक दोनों दलों के लिए अहम मानी जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने एक-दूसरे को भरोसा दिलाया कि चुनाव के समय गठबंधन की मर्यादा और युती धर्म दोनों दलों की ओर से निभाया जाएगा।

एकनाथ शिंदे के गढ़ में उठी नाराजगी

ठाणे, कल्याण-डोबिवली और पालघर जैसे एकनाथ शिंदे के गढ़ में कई शिवसेना कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल होने की योजना बना रहे थे। इसी कारण एकनाथ शिंदे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार किया।

कैबिनेट मीटिंग में शिवसेना मंत्रियों की अनुपस्थिति

जब कैबिनेट की बैठक चल रही थी, तो शिवसेना के कई मंत्री मीटिंग रूम में शामिल नहीं हुए और सीधे सीएम फडणवीस के दफ्तर में पहुंचे। केवल एकनाथ शिंदे ही मीटिंग में मौजूद रहे। बाद में मंत्रियों ने सीएम से मुलाकात कर अपनी नाराजगी की वजह बताई।

बैठक का निष्कर्ष: दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की एंट्री पर रोक

मीटिंग में शामिल न होने के बाद शिवसेना मंत्रियों ने कहा कि वे इस बात से नाराज हैं कि उनके नेताओं को बीजेपी में शामिल किया जा रहा है। इस पर सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि उल्हासनगर में शुरूआत शिवसेना ने की थी। अगर शिंदे गुट करे तो सही और बीजेपी करे तो गलत, यह कैसे संभव है?

इसके बाद फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि अब से दोनों ही दलों में एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं की एंट्री नहीं दी जाएगी। इस नियम का पालन करना दोनों पार्टियों के लिए अनिवार्य होगा। इस मुद्दे पर शिवसेना और बीजेपी दोनों ने सहमति जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह