न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: अजित पवार के साथ विमान हादसे में मृत बॉडीगार्ड के परिवार से मुलाकात करेंगी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, सतारा के लिए रवाना

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज सतारा में विमान हादसे में मृत अजित पवार के बॉडीगार्ड विदिप जाधव के परिवार से मुलाकात करेंगी। हादसे में अजित पवार समेत कई लोगों की मौत हुई थी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 9:06:45

महाराष्ट्र: अजित पवार के साथ विमान हादसे में मृत बॉडीगार्ड के परिवार से मुलाकात करेंगी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, सतारा के लिए रवाना

मुंबई: बुधवार को पुणे जिले के बारामती के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार के साथ घायल हुए पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) विदिप जाधव की मृत्यु ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज सतारा जिले के फलटण तालुका में विदिप जाधव के परिजनों से मिलने के लिए रवाना हो गई हैं।

सुनेत्रा पवार पहले महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के कराड स्थित प्रीति संगम समाधि स्थल पर पुष्पहार अर्पित करेंगी। इसके बाद वह विमान हादसे में मृत सिक्योरिटी गार्ड विदिप जाधव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगी।

विदिप जाधव कौन थे?

विदिप जाधव मुंबई पुलिस के 2009 बैच के कांस्टेबल थे और उन्हें बारामती क्षेत्र में अजित पवार के चुनाव प्रचार के दौरान उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। हादसे के समय वह अपनी ड्यूटी पर थे। जाधव अपने परिवार के साथ विटावा में रहते थे। उनके माता-पिता वृद्ध हैं और उनकी एक 14 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा है। पड़ोसियों का कहना है कि जाधव सभी के साथ घनिष्ठ संबंध रखते थे और बेहद जिम्मेदार व्यक्ति थे।

विमान हादसे में और भी हुए थे मृतक

अजित पवार और विदिप जाधव के अलावा इस हादसे में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, स्टाफ सदस्य सुमित कपूर और दोनों पायलट—कैप्टन साहिल मदन और शम्भावी पाठक—भी अपनी जान गंवा बैठे। डीजीसीए ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

सरकार ने दी तीन दिन की राजकीय शोक की घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने इस हादसे के बाद तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसके अलावा, श्रद्धांजलि के तौर पर एक सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया। अजित पवार को राज्य की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और उनका अंतिम संस्कार बारामती में संपन्न हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत