न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में शुरुआत, लेकिन जल्द फिसला लाल निशान में

शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। बाजार जल्द ही फिसल गया और लाल निशान में कारोबार करने लगा। निफ्टी इंडेक्स 24,550 अंकों के नीचे लुढ़क गया, जबकि बैंक निफ्टी और आईटी सेक्टर इंडेक्स पर भी दबाव बना रहा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 10:32:05

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में शुरुआत, लेकिन जल्द फिसला लाल निशान में

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार, 3 सितंबर को लगातार तीसरे दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सुबह के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 138.11 अंक (0.17%) की तेजी के साथ 80,295.99 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 36.90 अंक (0.15%) की बढ़त के साथ 24,616.50 अंकों पर ओपन हुआ।

हालांकि शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। बाजार जल्द ही फिसल गया और लाल निशान में कारोबार करने लगा। निफ्टी इंडेक्स 24,550 अंकों के नीचे लुढ़क गया, जबकि बैंक निफ्टी और आईटी सेक्टर इंडेक्स पर भी दबाव बना रहा।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 206.61 अंक टूटकर 80,157.88 पर और एनएसई निफ्टी 45.45 अंक गिरकर 24,579.60 पर बंद हुआ था। वहीं, रुपया भी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे टूटकर 88.16 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया था।

कल के कारोबार में सेंसेक्स ने 80,761.14 का उच्चतम और 80,009 का निचला स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 24,756.10 का उच्चतम और 24,522.35 का न्यूनतम स्तर दर्ज किया था। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मुनाफावसूली कल की गिरावट का मुख्य कारण रही।

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एलएंडटी नुकसान में रहे। वहीं पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयरों ने मजबूती दिखाई।

गौरतलब है कि आज से नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। बैठक में कर दरों में प्रस्तावित कटौती और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। निवेशकों की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं क्योंकि इसके फैसले का असर सीधे तौर पर बाजार की चाल पर पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत