Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी मंत्रियों के बच्चे जरूर देखेंगे...भारत-पाकिस्तान मैच पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा विरोध, किया आंदोलन का ऐलान

भारत-पाकिस्तान के 14 सितंबर के एशिया कप 2025 मैच को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने विरोध का ऐलान किया। संजय राउत ने सिंदूर रक्षा आंदोलन का एलान किया और बीजेपी मंत्रियों के बच्चों के मैच देखने पर आपत्ति जताई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 12:23:49

बीजेपी मंत्रियों के बच्चे जरूर देखेंगे...भारत-पाकिस्तान मैच पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा विरोध, किया आंदोलन का ऐलान

भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप 2025 के क्रिकेट मैच को लेकर महाराष्ट्र में सियासी उठापटक तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी इस मैच के खिलाफ आंदोलन करेगी।

संजय राउत का बयान


शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार (11 सितंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पहलगाम हमले में 26 मां-बहनों का सिंदूर मिटा, उनका गुस्सा अभी थमा नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर, जो पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ शुरू किया गया था, अभी समाप्त नहीं हुआ। बावजूद इसके अबू धाबी में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। 14 सितंबर को बीजेपी मंत्रियों के बच्चे इसे देखने जाएंगे। यह सीधे तौर पर देशद्रोह के बराबर है।"
आंदोलन का ऐलान

राउत ने आगे कहा, "इसके विरोध में शिवसेना (यूबीटी) महिला आघाड़ी रविवार को 'सिंदूर रक्षा' आंदोलन आयोजित करेगी। महाराष्ट्र की हजारों महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को घर-घर से सिंदूर भेजेंगी। सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में उतर रही है।" इसके साथ ही राउत ने पहलगाम हमले की भयावह तस्वीरें भी साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में शामिल सभी आतंकियों को 28 जुलाई को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। इसके तुरंत बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और पीओके में 100 से अधिक आतंकियों को एयर स्ट्राइक में मार गिराया।

राजनीतिक और सामाजिक विरोध


विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध करना शुरू कर दिया था। 14 सितंबर को दुबई में होने वाले इस मुकाबले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) का आंदोलन इसे सीधे देशभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ता दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच