न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किए रेड अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस बार मई महीने की भारी बारिश ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट तक जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 2:49:54

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किए रेड अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस बार मई महीने की भारी बारिश ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज से लेकर रेड अलर्ट तक जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले तीन से चार घंटों के भीतर तेज़ बारिश के साथ-साथ तेज़ हवाओं का भी प्रकोप रहने की संभावना है। इस वर्ष मुंबई में मई माह की बारिश ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात बाधित हो गया है।

सुबह के समय बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आई है, लेकिन आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मूसलाधार बारिश फिर से शुरू होने की संभावना बनी हुई है। मुंबई में इस वर्ष मॉनसून की शुरुआत सामान्य से लगभग 16 दिन पहले हुई है, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे जल्दी आने वाला मॉनसून है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है।

मुंबई के कई निचले इलाके जैसे दादर, परेल, कुर्ला, सायन और नरीमन पॉइंट में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। मुंबई की सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे सड़क यातायात में भारी जाम लगा हुआ है। खासकर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंडरग्राउंड मेट्रो सेवा भी प्रभावित

मुंबई की अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन सेवा पर भी बारिश का सीधा असर पड़ा है। वर्ली से आरे कॉलोनी तक चलने वाली मेट्रो में जलभराव के कारण अब ट्रेनें केवल ग्लैक्सो स्टेशन से आरे कॉलोनी तक ही चल पा रही हैं। इससे यात्रियों को सफर करने में दिक्कतें हो रही हैं और उन्हें वैकल्पिक साधन अपनाने पड़ रहे हैं।

रेल सेवाएं भी बाधित, यात्रियों में नाराजगी

बारिश के कारण मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर भी जलभराव हो गया है, जिससे लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनों को पांच से दस मिनट की देरी से चलना पड़ रहा है। ठाणे से सीएसटी के बीच फास्ट लोकल ट्रेन 40 मिनट तक देरी से चल रही है जबकि ठाणे से कल्याण तक चलने वाली तेज़ और धीमी लोकल ट्रेनें 15 मिनट देरी से चल रही हैं। कुछ रेलवे स्टेशनों पर पटरियां जलमग्न होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही धीमी हो गई है। यात्रियों ने समय-समय पर देरी की शिकायत की है, वहीं पश्चिमी रेलवे ने दावा किया है कि उनके ट्रैक पर कोई जलभराव नहीं है और सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

मुंबई में भारी बारिश के चलते हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है। स्पाइसजेट और एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन जांचने की सलाह दी है। खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने यात्रा के दौरान फ्लाइट अपडेट्स पर नजर रखें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

मौसम विभाग की चेतावनी और सावधानियां

भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि मॉनसून इस बार सामान्य से पहले पहुंचा है, इसलिए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से भी सभी संबंधित एजेंसियों को आपदा प्रबंधन के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले इलाकों से बचें, अनावश्यक सफर टालें और मौसम विभाग की जारी की गई चेतावनियों को गंभीरता से लें। प्रशासन ने भी जल निकासी और राहत कार्यों को तेज कर दिया है ताकि जनता को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत