न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपावली पर बाजार में रौनक: IT और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई और देखते ही देखते सेंसेक्स ने 500 से अधिक अंकों की छलांग लगा दी। सुबह 9:26 बजे तक सेंसेक्स 502 अंकों की बढ़त के साथ 84,454 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने भी 152 अंकों की तेजी के साथ 25,863 का स्तर छू लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 11:06:21

दीपावली पर बाजार में रौनक: IT और बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

दीपावली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली। सोमवार की सुबह जब बाजार खुला, तब निवेशकों में एक अलग ही जोश नजर आया। बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई और देखते ही देखते सेंसेक्स ने 500 से अधिक अंकों की छलांग लगा दी। सुबह 9:26 बजे तक सेंसेक्स 502 अंकों की बढ़त के साथ 84,454 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी ने भी 152 अंकों की तेजी के साथ 25,863 का स्तर छू लिया।

इस उछाल के पीछे मुख्य भूमिका निभाई आईटी और बैंकिंग सेक्टर ने। निफ्टी बैंक में 0.58 प्रतिशत की तेजी देखी गई जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.74 प्रतिशत ऊपर था। निवेशकों ने खासतौर पर इन सेक्टरों में बढ़-चढ़ कर खरीदारी की। सेक्टोरल स्तर पर ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पीएसई, सर्विसेस और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में भी मजबूती देखने को मिली। हालांकि मेटल, रियल एस्टेट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में कुछ कमजोरी दर्ज की गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 374 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,277 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,221 पर बना हुआ था।

बड़ी कंपनियों की बात करें तो सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, टीसीएस, भारती एयरटेल, टाइटन, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एलएंडटी और एनटीपीसी में शानदार तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा जैसे शेयरों में गिरावट रही।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, महंगाई दर में आई गिरावट और कॉरपोरेट आय के अनुमान के अनुरूप रहने से निवेशकों का भरोसा बना हुआ है। यही वजह है कि बाजार में सकारात्मक रुझान कायम है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी ने भी इस तेजी को समर्थन दिया है।

वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 17 अक्टूबर को 309 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जो लगातार दूसरे दिन उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी उसी दिन 1,526 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर बाजार को मजबूत समर्थन प्रदान किया।

इस तरह दीपावली पर बाजार में आई यह तेजी निवेशकों के लिए शुभ संकेत मानी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी यह सकारात्मक रुख बरकरार रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत