न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BMW हिट-एंड-रन केस: आरोपी मिहिर शाह ने 400 दिन जेल में काटने के बाद हाईकोर्ट में दी जमानत अर्जी

2024 के चर्चित वर्ली BMW हिट-एंड-रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने 400 दिन से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। शाह ने सेशन कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 11:49:50

BMW हिट-एंड-रन केस: आरोपी मिहिर शाह ने 400 दिन जेल में काटने के बाद हाईकोर्ट में दी जमानत अर्जी

मुंबई। साल 2024 के चर्चित वर्ली BMW हिट-एंड-रन केस के मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने 400 दिन से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। शाह ने सेशन कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी है।

क्या है मामला

7 जुलाई 2024 को वर्ली निवासी प्रदीप नखवा अपनी पत्नी कावेरी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे, तभी 24 वर्षीय मिहिर शाह की BMW ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी कावेरी करीब दो किलोमीटर तक कार से घसीटती चली गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त मिहिर कथित तौर पर नशे में गाड़ी चला रहे थे। वह दो दिन तक फरार रहे और फिर 9 जुलाई को गिरफ्तार कर लिए गए।

निचली अदालत ने क्यों खारिज की थी जमानत

मुंबई सेशन कोर्ट ने 22 अगस्त 2025 को जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि केस की परिस्थितियां साफ तौर पर दिखाती हैं कि आरोपी ने निर्दयतापूर्वक व्यवहार किया और ऐसा प्रतीत होता है कि धन और बाहुबल के दम पर कुछ भी किया जा सकता है। अदालत ने यह भी नोट किया था कि मृतका के पति प्रदीप नखवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) जोड़ने की मांग की है, जिस पर फैसला आना बाकी है।

हाईकोर्ट में नई दलीलें

अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोपी के वकील जय के. भारद्वाज ने तर्क दिया है कि सेशन कोर्ट को नैतिकता से प्रभावित नहीं होना चाहिए बल्कि तथ्यों के आधार पर फैसला लेना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि—

—मिहिर शाह पिछले 400 दिनों से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में हैं।

—जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, लेकिन ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।

—आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह मुंबई का स्थायी निवासी है।

—सबूत पहले से ही अभियोजन पक्ष के पास हैं, इसलिए उसके भागने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का सवाल नहीं उठता।

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में

मिहिर शाह महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता राजेश शाह के बेटे हैं। घटना के बाद से ही यह मामला राजनीतिक सुर्खियों में रहा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट में यह याचिका जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है। अब देखना होगा कि लंबे समय से जेल में बंद मिहिर शाह को राहत मिलती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह