सीरीज़ की शुरुआत में, 15 दिन पहले, पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के साथ हाथ भी मिलाया ,फोटो खिंचवाया
फाइनल के बाद क्यों हुआ विवाद?
अभी ये लोग देश को नौटंकी दिखा रहे है!
इतनी राष्ट्रभक्ती आपके खुन में
फाइनल जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में माहौल तनावपूर्ण हो गया। मोहसिन नकवी खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपने के लिए मंच पर खड़े रहे, लेकिन भारतीय टीम ने साफ शब्दों में मना कर दिया। नकवी ने काफी देर तक खिलाड़ियों के ट्रॉफी लेने का इंतजार किया, मगर टीम इंडिया ने दृढ़ रुख अपनाते हुए कहा कि अगर दबाव डाला गया तो इस पूरे मामले की शिकायत आधिकारिक रूप से आईसीसी तक पहुंचाई जाएगी। आखिरकार, नकवी मंच से हटे और ट्रॉफी भी उनके साथ बाहर चली गई।
पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारी पड़ा भारत
भारत ने इस एशिया कप में पाकिस्तान को तीन बार हराया। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की, वहीं सुपर फोर मुकाबले में 6 विकेट से बाज़ी मारी। निर्णायक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर न केवल खिताब अपने नाम किया बल्कि इस बात पर भी मुहर लगा दी कि मौजूदा समय में दोनों टीमों की ताकत में बड़ा फर्क है।















