न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बुर्का पहनकर मैच देखेंगे आदित्य ठाकरे' – भारत-पाक भिड़ंत से पहले नितेश राणे का तंज

एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में गरमी बढ़ गई है। बीजेपी नेता नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर तीखे हमले किए और विवादित बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 7:19:24

'बुर्का पहनकर मैच देखेंगे आदित्य ठाकरे' – भारत-पाक भिड़ंत से पहले नितेश राणे का तंज

एशिया कप 2025 में रविवार (14 सितंबर) को भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। मैच से पहले राजनीतिक पिच पर भी गर्मी तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर जमकर वार किया। उन्होंने उद्धव ठाकरे को ‘उद्धव खान’ कहकर संबोधित किया और आदित्य ठाकरे पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिए।

कोलीवाड़ा से शुरू हुआ वार-पलटवार

नितेश राणे रविवार को वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मंच से उन्होंने आदित्य ठाकरे के कार्यकाल को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा – “जब आदित्य मंत्री थे और पिता उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री, तब भी कोलीवाड़ा की हालत नहीं बदली। आज उनकी राजनीति वेंटिलेटर पर है, लेकिन 2029 तक जनता सबक सिखा देगी।”

“बुर्का पहनकर मैच देखेंगे आदित्य ठाकरे”

राणे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा – “कल जब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा तो आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर स्टेडियम में बैठेंगे। वहीं से उन्हें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की ताकत मिलेगी। संजय राउत को भी मरीन ड्राइव पर टिकट ब्लैक करते हुए देख लिया जाएगा।”

उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला

बीजेपी नेता ने भारत-पाकिस्तान मैच पर उद्धव ठाकरे की ओर से की गई टिप्पणियों का भी पलटवार किया। उन्होंने कहा – “मैं उद्धव खान से पूछना चाहता हूं कि जब विजय जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद और सर तन से जुदा जैसे नारे लग रहे थे, हरे गुलाब बांटे जा रहे थे, तब उन्हें आपत्ति क्यों नहीं हुई? अगर उनकी सरकार 5 साल और चलती रहती, तो राज्य का अगला मुख्यमंत्री मुसलमान ही होता।”

ऑपरेशन सिंदूर और हिंदुत्व का जिक्र

नितेश राणे ने अपने भाषण में हिंदुत्व का मुद्दा भी उठाया और कहा – “अगर उद्धव ठाकरे को सत्ता मिलती रही तो अगला मुंबई का मेयर अब्दुल या शेख होगा। जब हिंदुओं पर हमले हो रहे थे, तब उन्हें विदेश से लौटने की सुध क्यों नहीं आई? प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए, लेकिन उद्धव अपने पिता का नाम लेने तक के योग्य नहीं बचे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह